WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Bhopal News: रविशंकर मार्केट प्रदेश का पहला री डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट,दुकानें शिफ्ट करने की तैयारी पूरी

650 करोड़ के प्रोजेक्ट का काम अगले हफ्ते से होगा शुरू

189

Bhopal News: रविशंकर मार्केट प्रदेश का पहला री डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट,दुकानें शिफ्ट करने की तैयारी पूरी

भोपाल। दो साल से कानूनी दांव-पेंच और प्रशासनिक देरी में फंसे पांच नंबर स्थित रविशंकर मार्केट री डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट का काम अब धरातल पर उतरने वाला है। प्रदेश की री-डेवलपमेंट पॉलिसी 2023 के तहत प्रदेश के इस पहले बड़े प्रोजेक्ट का काम अगले हफ्ते से शुरू हो सकता है। इस प्रोजेक्ट की आखिरी बाधा मार्केट की दुकानों के साथ हाउसिंग बोर्ड का अनुबंध हो गया, जिसके तहत दुकानों को अस्थाई शेड में शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही है।

हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि निर्माण एजेंसी का चयन टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। फिलहाल बोर्ड की आगामी बैठक में अंतिम मंजूरी मिलने के साथ निर्माण कार्य शुरू कर दिया  जाएगा। 650 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट के तहत 45 साल पुराने जर्जर मार्केट की जगह 20-20 मंजिला के आठ टॉवर बनाए जाएंगे।

करीब 650 करोड़ रुपए की लागत वाले इस प्रोजेक्ट को शुरू से ही कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। प्रोजेक्ट की शुरूआत में ही 11 लोगों ने याचिका दायर कर इसे चुनौती दी, जिसके चलते यह मामला काफी लंबा खिंचा। इसी बीच बोर्ड ने इसके इंटरनल डिजाइन में बड़ा फेरबदल किया। पहले यहां पांच बीएचके फ्लैट्स की योजना थी, जिसे बदलकर अब एक से चार बीएचके तक सीमित कर दिया गया है। डिजाइन बदलने के कारण बिल्डिंग परमिशन की फाइल निगम की भवन अनुज्ञा शाखा में महिनों तक धूल खाती रही।

प्रोजेक्ट की आखिरी बाधा हुई दूर

 प्रोजेक्ट की आखिरी बड़ी बाधा 65 दुकानदारों की शिफ्टिंग का मसला सुलझ गया है। व्यापारियों और हाउसिंग बोर्ड ने पास में ही अस्थाई शेड तैयार कर लिए हैं, जहां दुकानें शिफ्ट होना शुरू हो जाएंगी।

650 करोड़ का प्रोजेक्ट हाउसिंग बोर्ड का

20-20 मंजिला के मप्र की री डेलवपमेंट 2023 के तहत यह प्रदेश का पहला प्रोजेक्ट है। इसे 42 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य है। 20-20 मंजिला टावर बनेंगे, जिसमें स्विमिंग पुल, शॉपिंग सेंटर और बच्चों के लिए प्ले एरिया होंगे। यहां 125 125 नई दुकानें बनाई जाएंगी। जिससे यह क्षेत्र एमपी नगर और न्यूमार्केट की तर्ज पर एक बड़ा कामिर्शियल हब बनेगा। इस प्रोेजेक्ट में कुल 380 प्लैट्स में से 165 पुराने आवंटियों को दिए जाएंगे 215 फ्लैट्स नए खरीददारों के लिए होंगे।