WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Bhopal News: ससुराल वालों से परेशान होकर युवक ने किया था सुसाइड, केस दर्ज

255

Bhopal News: ससुराल वालों से परेशान होकर युवक ने किया था सुसाइड, केस दर्ज

भोपाल: छोला मंदिर में इलाके में एक युवक ने अपने ससुराल पक्ष से परेशान होकर खुदकुशी की थी। सुसाइड नोट की जांच के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी, दो साले और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक प्रेम नगर कॉलोनी में रहने वाले विशाल प्रायवेट नौकरी करता था। 19 अगस्त 2025 को युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस को उसके पास से सुसाइड नोट मिला था। जिसमें लिखा था कि उसने लव मैरिज की थी। शादी के बाद से उसकी पत्नी रागिनी, सास रजनी, साले गगन और मनीष प्रताड़ित कर मारपीट किया करते थे। इस मामले में मृतक ने थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया था। मृतक के परिजनों ने भी ससुराल पक्ष पर उसे प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे।

सुसाइड नोट की हैंडराईटिंग रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने कल देर रात में आरोपियों पर मामला दर्ज किया। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।