Bhopal News: सड़क पर किया पेशाब, वीडियो वॉयरल, हुई FIR 

111

Bhopal News: सड़क पर किया पेशाब, वीडियो वॉयरल, हुई FIR 

भोपाल: हमीदिया अस्पताल के सामने बाइक सवार युवक ने सड़क पर पेशाब किया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार युवक पर केस दर्ज कर लिया। शाहजहानाबाद पुलिस के मुताबिक कल एक वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हुआ था। जिसमें बाइक क्रमांक एमपी 04 क्यूके 0802 पर सवार युवक अपने साथी के साथ आया और सड़क पर ही पेशाब करने लगा।

वीडियो के आधार पर पुलिस ने बाइक सवार युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। हालांकि उसकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि गाड़ी के नंबर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।