WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

MP में By Election के प्रबंधन की जिम्मेदारी भूपेंद्र सिंह को!

845
Bhopal Sewerage Accident

Bhopal MP: BJP ने मध्यप्रदेश में होने वाले चार उपचुनाव के प्रबंधन की जिम्मेदारी मंत्री भूपेंद्र सिंह को सौंपी है।

BJP संगठन के इस फैसले पर उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी ने कहा है कि मैं चुनाव प्रबंधन का कार्य देखूं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पहले से ही By Election की तैयारी शुरू कर दी थी। हम उपचुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और चारों सीटें जीतने की स्थिति में हैं।

पृथ्वीपुर और जोबट विधानसभा सीट को लेकर भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पृथ्वीपुर और जोबट कांग्रेस की सीटें थी, लेकिन अब हम ये दोनों सीटें जीतने की स्थिति में हैं। हम पूरी ताकत से लड़ेंगे।

जनता जानती है कि विकास के साथ जुड़ना है, तो उस पार्टी के साथ रहना है, जो सत्ता में है। तभी अनुकूल परिणाम भी सामने आते हैं। जनकल्याण और सुराज अभियान पर रोक लगाने की कांग्रेस की मांग पर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस को विकास के काम से हमेशा ही आपत्ति रहती है। क्योंकि, कांग्रेस का विकास से कभी नाता नहीं रहा। हमारे पहले से तय कार्यक्रम है। फिर भी हम निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करेंगे!