WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Big accident at railway station: कन्नौज रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, निर्माणाधीन लेंटर गिरा, मलबे में कई लोग दबे

704

Big accident at railway station: रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, निर्माणाधीन लेंटर गिरा, मलबे में कई लोग दबे

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का लिंटर भरभरा कर गिर गया। हादसे में घायल तीन की अस्पताल में हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि कई के मरने की आशंका है।

कन्नौज: रेलवे स्टेशन पर एक निर्माणाधीन लेंटर गिरने से मलबे में मजदूरों दबे होने की खबर है। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव का काम चल रहा है। जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा था। दूसरी मंजिल पर छत का लेंटर अचानक गिर पड़ा।  लेंटर गिरने के बाद मलबे में 35 से 40 मजदूर दब गए. जानकारी के मुताबिक अभी तक मलबे से 23 मजदूरों को निकाला जा चुका है।

untitled design 2025 01 11t154118 1736590321

तीन मजदूरों की हालत गंभीर है। इन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। मलबे में दबे हुए बाकी मजदूरों को निकालने के लिए लखनऊ से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। मंत्री असीम अरुण ने बताया कि रेस्क्यू अभियान जारी है। जल्द ही सभी दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाल लिया जाएगा। मलबे में अभी भी 15 से 20 मजदूरों के दबे होने की आशंका। डीएम, मंत्री, एसपी और रेलवे के अफसर घटनास्थल पर मौजूद हैं।

बताया जाता है कि रेलवे स्टेशन पर सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। इसी के तहत यह निर्माण किया जा रहा था। लेंटर गिरते ही जोरदार आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। वहीं प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने राहत और बचाव का काम तेज करने के निर्देश दिए हैं।

Huge Fraud: पेट्रोलपंप और दुकानों के बाहर लगे फ़ोन-पे और QR कोड पर अज्ञात लोगों ने अपने QR कोड चिपकाये, कईयों के पैसे दूसरे खाते में गये