WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Big Accident in Alot: दुर्घटनास्थल जा रही रेलवे की C&W यातायात वैन खाई में पलटी, 5 कर्मचारी गंभीर घायल

451

Big Accident in Alot: दुर्घटनास्थल जा रही रेलवे की C&W यातायात वैन खाई में पलटी, 5 कर्मचारी गंभीर घायल

आलोट/शामगढ़-सुवासरा : रेलवे के C&W (कैरेज एंड वैगन) विभाग की यातायात वैन शुक्रवार को दुर्घटनास्थल की ओर जाते समय हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि शामगढ़ और सुवासरा के मध्य तेज रफ्तार वैन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वैन में सवार C&W विभाग के 5 से अधिक कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और राहत टीम की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल कर्मचारियों को एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर वाहन अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है।

पुलिस एवं संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।