WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Big Action: चुनाव आयोग की सख्ती से 30 लाख नगद पकड़ाये

609

Big Action: चुनाव आयोग की सख्ती से 30 लाख नगद पकड़ाये

 

इंदौर:निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण निर्वाचन के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार जिला प्रशासन इंदौर द्वारा सतत् निगरानी की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में देपालपुर और सांवेर विधानसभा क्षेत्र में 2 बड़ी कार्यवाही हुई हैं। गौतमपुरा उज्जैन रोड में बहिरामपुर जाँच नाके में 18 लाख 55, हज़ार रुपया की नक़दी बरामद की गई है। SDM रवि वर्मा ने बताया है कि ज़ब्ती कार्रवाई जारी है।

वही सांवेर विधानसभा क्षेत्र के चिमली फाटे में स्टेटिक टीम द्वारा 12 लाख रुपए की राशि नक़दी जाँच के दौरान बरामद की गई है। SDM सांवेर गोपाल वर्मा ने बताया है कि इनकम टैक्स विभाग को सूचना देकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।