WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Big Action By Administration: 2 करोड़ रूपये की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त

714
WhatsApp Image 2023 01 06 At 7.30.41 PM 696x522

Big Action By Administration: 2 करोड़ रूपये की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त

इंदौर: इंदौर जिले में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण तथा अवैध निर्माण करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशानुसार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के हातोद में बड़ी कार्यवाही करते हुए दो करोड़ रूपये मूल्य की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

उक्त कार्यवाही एसडीएम श्री राजेन्द्र सिंह के निर्देशन में की गयी। ग्राम हातोद की शासकीय भूमि सर्वे 733/958/1/1 कुल रकबा 4.770 हेक्टेयर में से 0.250 हेक्टेयर भूमि शराब दुकान के अनुज्ञप्तिधारी द्वारा आहाता के रूप में अतिक्रमण कर उपयोग किया जा रहा था। उक्त शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई। अतिक्रमण मुक्त भूमि का बाजार मूल्य लगभग 2 करोड़ रूपये है।