WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Big Action By Government: सरकार ने 6 महिला जजों की सेवाएं समाप्त की

3073
आदिवासियों को साधने के लिए सरकार

Big Action By Government: सरकार ने 6 महिला जजों की सेवाएं समाप्त की

भोपाल: राज्य शासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 6 महिला जजों की सेवाएं समाप्त कर दी है। ये सभी महिलाएं विभिन्न न्यायालयों में परिवीक्षा पर पदस्थ थी।

सरकार के विधि और विधाई विभाग द्वारा मध्य प्रदेश की प्रशासनिक समिति और फूल कोर्ट की मीटिंग तथा उच्च न्यायालय की अनुशंसा के आधार पर यह कार्रवाई की है।

बताया गया है कि इन महिला जजों द्वारा विभिन्न न्यायालयों में परिवीक्षा अवधि का निर्वहन संतोषजनक और सफलतापूर्वक नहीं कर पाने के कारण यह निर्णय लिया गया है।

जिन जजों की सेवाएं समाप्त की गई है, उनके नाम हैं: सरिता चौधरी द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश उमरिया, त्यौंथर रीवा में पदस्थ द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश रचना अतुलकर जोशी, डॉक्टर अंबेडकर नगर इंदौर में पदस्थ प्रथम व्यवहार न्यायाधीश प्रिया शर्मा,मुरैना में पदस्थ पंचम अतिरिक्त व्यवहार न्यायाधीश सोनाक्षी जोशी, टीकमगढ़ में पदस्थ पंचम व्यवहार न्यायाधीश अदिति कुमार शर्मा और टिमरनी हरदा में पदस्थ व्यवहार न्यायाधीश ज्योति बरखड़े।