WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Big Action of CBI: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर और वेटलिफ्टर गिरफ्तार

192
NEET

Big Action of CBI: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर और वेटलिफ्टर गिरफ्तार

 

दुर्ग-भिलाई। CBI ने शनिवार को दुर्ग और रायपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे से जुड़े दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग रेफरी और रेलवे कर्मचारी बी. राजशेखर राव तथा रेलवे कर्मचारी व वेटलिफ्टर राजलक्ष्मी शामिल हैं। दोनों पर रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से रकम वसूलने का आरोप है।

CBI की टीम ने बी. राजशेखर राव को दुर्ग के न्यू पुलिस लाइन स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया। वहीं राजलक्ष्मी को रायपुर स्थित डीआरएम कार्यालय से हिरासत में लिया गया। कार्रवाई के दौरान दोनों के ठिकानों पर तलाशी भी ली गई।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ लंबे समय से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे लेने की शिकायत मिल रही थी। शिकायत के आधार पर सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की थी। शुरुआती जांच में कई अहम जानकारियां सामने आने के बाद टीम ने एक साथ दबिश देकर कार्रवाई की।डीआरएम कार्यालय रायपुर ने भी कार्रवाई की पुष्टि की है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जानकारी सीबीआई से प्राप्त होने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल दोनों आरोपी सीबीआई की हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ जारी है।