WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

Big Announcement: पूर्व IAS अधिकारी डॉ0 सुशील त्रिवेदी को महात्मा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार

1478

Big Announcement: पूर्व IAS अधिकारी डॉ0 सुशील त्रिवेदी को महात्मा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार

 

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व IAS अधिकारी और संपादक डॉ0 सुशील त्रिवेदी को महात्मा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह घोषणा भारतीय-नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र शुक्ल ‘शरद आलोक’ ने की है।

यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी, सुरेशचन्द्र शुक्ल और नार्वे के पूर्व और होने वाले संसदीय मंत्री एस्पेन बार्ट आइदे संयुक्त रूप से डिजिटल मंच पर 2 अक्तूबर को प्रदान करेंगे।

महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए अलग-अलग विधा से प्रतिभाओं का चयन किया गया है।

*पत्रकारिता* 

डॉ. सुशील त्रिवेदी, सम्पादक, छत्तीसगढ़ मित्र, रायपुर, राजीव रंजन श्रीवास्तव, सम्पादक, देशबंधु, नयी दिल्ली और सुधीर मिश्र, सम्पादक नवभारत टाइम्स, लखनऊ, वीरेन्द्र वत्स, पत्रकार, लखनऊ और तेज स्वरूप त्रिवेदी, सम्पादक, नयी दिल्ली।

*पर्वतारोही* 

विश्व प्रसिद्ध पर्वतारोही

बचेंद्री पाल (भारत की पहली एवरेस्ट पर चढ़ने वाली महिला), नुंगशी मालिक और ताशी मालिक ( एवरेस्ट सहित 7 पहाड़ियों और दक्षिण तथा उत्तरी ध्रुव की यात्रा करने वाली।)

*शिक्षा में सेवा* 

डॉ. रजनीश शुक्ल, कुलपति महात्मा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, वर्धा, डॉ. सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा (पूर्व कुलपति राँची विश्वविद्यालय और महात्मा गाँधी काशी संस्कृत विश्वविद्यालय, प्रो. मोहन कान्त गौतम (नीदरलैंड), प्रो. योगेन्द्र प्रताप सिंह ( विभागाध्यक्ष हिन्दी, लखनऊ विश्व विद्यालय), डॉ. वीरेन्द्र सिंह यादव ( शकुन्तला मिश्रा दिव्यांग विश्व विद्यालय), डॉ. अनिल सिंह, काउन्सिल मुंबई विश्वविद्यालय, महाराष्ट्र।