WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Big Blow to BJP : मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष 700 समर्थकों के साथ कांग्रेस में!

बीजेपी से बगावत करके निर्दलीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ी और जीती!

1594
WhatsApp Image 2023 03 01 At 6.48.15 PM 696x448

Bhopal : विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां भी बढ़ने लगी है। मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार का अपने 700 से ज्यादा समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल होना इसी गतिविधि की कड़ी है। नीतू परमार ने नगर पालिका चुनाव में भाजपा की टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की। इसके बाद भाजपा से बागी हो गईं और उन्होंने अध्यक्ष का चुनाव लड़ा और इसमें जीत हासिल की। तभी से उन्हें बीजेपी से निष्कासित कर दिया था।

नीतू परमार के साथ बैतूल जिले के लगभग 700 कार्यकर्ता बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नीतू परमार को कांग्रेस सदस्यता दिलाई है। नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव वे बीजेपी से बगावत करके लड़ी थी। वे निर्दलीय के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव जीती।

इससे पहले उन्होंने उन्होंने भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की। उनके साथ मुलताई विधायक सुखदेव पांसे भी मौजूद थे। कमलनाथ ने उनका और उनके समर्थकों का कांग्रेस में स्वागत किया। कांग्रेसी नेता किशोर सिंह परिहार ने बताया कि नीतू परमार को अध्यक्ष बनने के बाद ही भाजपा लगातार प्रताड़ित कर रही थी। उन पर अनर्गल आरोप लगाए जा रहे थे।

नगर विकास की मानसिकता के साथ में नीतू परमार मुलताई में काम करना चाहती थीं, लेकिन विकास कार्यों में रोड़े अटकाकर भाजपा परेशान कर रही थी। ऐसे में आज वह कांग्रेस में शामिल हो गई।