WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ अंतरराष्ट्रीय

महिलाओं को 10 बच्चे पैदा करने के लिए दिया बड़ा ऑफर

टेंशन में पुतिन

1707

महिलाओं को 10 बच्चे पैदा करने के लिए दिया बड़ा ऑफर

पूरी दुनिया कोरोना महामारी के विनाशकारी आर्थिक प्रभाव के बाद पटरी पर वापस आ रही थी यूक्रेन पर रूस के सैन्य आक्रमण और उसके बाद पश्चिमी देशों का रूस पर प्रतिबंधों को लगाना, दुनिया में नई हलचल पैदा कर रहा है. रूस-यूक्रेन युद्ध व कोविड महामारी के कारण देश की घटती आबादी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की टेंशन बढ़ा दी है।

रूस की जनसंख्या कई दशकों से लगातार गिर रही है। 2021 के बाद से, कोरोना महामारी के दौरान रूस की जनसंख्या में गिरावट की दर लगभग दोगुनी हो गई है। 2022 की शुरुआत में रूस की जनसंख्या में लगभग 400,000 की गिरावट आई है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि यूक्रेन युद्ध में रूस अपने 50 हजार से अधिक लोगों को खो चुका है।

देश को जनसांख्यिकीय संकट से उभारने के लिए पुतिन ने महिलाओं को 10 या अधिक बच्चे पैदा करने पर पैसों की बड़ी ऑफर पेश की है।

पुतिन ने 10 बच्चों को जन्म देने और जीवित रखने के लिए महिलाओं को 13,500 पाउंड ने का ऐलान किया है। विशेषज्ञों द्वारा इसे एक हताश प्रयास के रूप में वर्णित किया जा रहा है। रूसी राजनीति और सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ जेनी मैथर्स ने टाइम्स रेडियो पर ब्रॉडकास्टर हेनरी बोन्सु से नई रूसी इनाम योजना के बारे में बात की।

mother heroine

इस योजनो को ‘मदर हीरोइन’ का नाम दिया गया है। पुतिन ने इसे रूस घटती आबादी को फिर से भरने के उपाय के रूप में घोषित किया है। इस साल मार्च के बाद से रूस में कोरोना महामारी के कारण कई मौतें हुईं। वहीं, यूक्रेन से युद्ध के कारण 50,000 से अधिक सैनिकों की जान जा चुकी है।

डॉक्टर मैथर्स ने कहा कि पुतिन कहते रहे हैं कि बड़े परिवार वाले लोग ज्यादा देशभक्त होते हैं। बोनसु ने कहा, “सोवियत युग का पुरस्कार उन महिलाओं को दिया जाता है जिनके दस या उससे अधिक बच्चे होते हैं। इसे मदर हीरोइन कहा जाता है। यह युक्रेन से साथ गहराए युद्ध संकट के बीच रूस की जनसंख्या को बहाल करने का एक प्रयास है।”