WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Big Police Action: दमोह में जुए पर बड़ी कार्यवाही,16 लाख 5 हज़ार कैश ज़ब्त,17 आरोपी गिरफ्तार

485

Big Police Action: दमोह में जुए पर बड़ी कार्यवाही,16 लाख 5 हज़ार कैश ज़ब्त,17 आरोपी गिरफ्तार

 

दमोह: ज़िला दमोह थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की दबिश में आज जुए पर बड़ी और ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई। इसमें 16 लाख 5 हज़ार कैश ज़ब्त किए गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दमोह ज़िले के संगठित जुए पर अभी तक की सबसे बड़ी कार्यवाही है।जुए में कुल 17 आरोपी गिरफ्तार किए गए।

दमोह के एसपी ने बताया कि आरोपियों से कुल 16 लाख 5 हज़ार रुपये की रकम ज़ब्त हुई है। कार्यवाही में 22 मोबाइल और वाहन भी ज़ब्त हुए हैं। कुल ज़ब्त माल की क़ीमत लगभग 35 लाख रुपये है।