WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Biggest Action in MP: छतरपुर में एक साथ 51 आदतन अपराधी जिला बदर,इसके पहले 101अपराधी किए जा चुके हैं जिला बदर

1131
अपराधी राजा या सेवक - सुधार की अनंत यात्रा अब भी जारी

Biggest Action in MP: छतरपुर में एक साथ 51 आदतन अपराधी जिला बदर,इसके पहले 101अपराधी किए जा चुके हैं जिला बदर

राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर: जिला दंडाधिकारी छतरपुर संदीप जी.आर. ने विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए छतरपुर जिले विभिन्न थाना अंतर्गत 51आदतन अपराधियों पर एक साथ मंगलवार को जिला बदर की कार्यवाही की है।

जिला दंडाधिकारी जी.आर. द्वारा यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के प्रतिवेदन पर मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 तथा लोक व्यवस्था अधिनियम के अंतर्गत जिला बदर की कार्यवाही की गई है।

जिसमें जिले के थाना कोतवाली अंतर्गत 7, थाना सिविल लाइन 10, ओरछा रोड थाना 03, ईशानगर 03, बिजावर 04, सटई 01, गुलगंज 02, बकस्वाहा 03, नौगांव 03, खजुराहो में 02, हरपालपुर 03, गौरिहार में 01, बंशिया में 01, चंदला 04, सरवई में 04 अपराधियों पर जिला बदर की कार्यवाही की गई है।

बता दें कि इसके पहले 101 अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हो चुकी है। यह दूसरी कार्यवाही भी सम्भवतः प्रदेश की बड़ी कार्यवाही है।