WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Bird Flu Threat : बर्ड फ्लू का खतरा फिर मंडराया, लातूर में हजारों चूजों की मौत!

बर्ड फ्लू से कौवों की मौत के बाद मृत मिले 4200 चूजे!

620

Bird Flu Threat : बर्ड फ्लू का खतरा फिर मंडराया, लातूर में हजारों चूजों की मौत!

Latur (Maharashtra) : कौवों की मौत के बाद बर्ड फ्लू के खतरे के बीच लातूर के पोल्ट्री फार्म में करीब साढ़े 4 हजार से ज्यादा चूजे मृत पाए गए। लातूर जिले के अहमदपुर तहसील के ढालेगांव में एक पोल्ट्री फार्म में करीब चार हजार दो सो बॉयलर चूजों की अचानक मौत हो गई है। इन चूजों के नमूने जांच के लिए पुणे की एक प्रयोगशाला में भेजे गए हैं।

लातूर जिले में 60 कौवों की भी बर्ड फ्लू से मौत के बाद एक पोल्ट्री फार्म में लगभग 4,200 चूजों के मृत पाए जाने का मामला सामने आया। एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि घटना अहमदपुर तहसील के धालेगांव की है। मृत मिले चूजों की उम्र पांच से छह दिन की है। शवों के नमूने पुणे के औंध स्थित राज्य पशु रोग निदान प्रयोगशाला में भेज दिए गए। पशुपालन उपायुक्त डॉ श्रीधर शिंदे ने कहा कि चूजों की मौत दो से तीन दिन के अंदर हुई है। उनकी टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है।

अधिकारियों ने बताया कि चूजों की मौत दो-तीन दिन में हुई और ‘पोल्ट्री फार्म’ के मालिक ने अधिकारियों को इस संबंध में सूचना तुरंत नहीं दी, इस कारण संक्रमण फैल गया और 4,500 चूजों में से 4,200 की मौत हो गईं। अहमदपुर पशु चिकित्सालय के उपायुक्त डॉ शिवाजी क्षीरसागर ने पोल्ट्री फार्मों के मालिकों से अपील की है कि वे अपने केंद्र का पंजीकरण कराएं और ऐसी घटनाओं की जानकारी स्थानीय अधिकारियों को तत्काल दें।