WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

BJP जिलाध्यक्ष उपाध्याय का सार्थक युवा संघ की और से किया अभिनंदन!

916
WhatsApp Image 2024 02 26 At 8.24.47 PM

BJP जिलाध्यक्ष उपाध्याय का सार्थक युवा संघ की और से किया अभिनंदन!

Ratlam: सार्थक युवा संघ अध्यक्ष करण ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय का अभिनन्दन किया।

अध्यक्ष करण ठाकुर ने सार्थक युवा संघ के माध्यम से सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक क्षेत्र में कार्यों की भागीदारी के बारे में उपाध्याय को जानकारी प्रदान की, इस पर उपाध्याय द्वारा सार्थक युवा संघ के कार्यों की सराहना करते हुए सार्थक संघ को हर प्रकार से सहयोग करने का आश्वासन देते हुए धन्यवाद दिया।

WhatsApp Image 2024 02 26 at 8.24.46 PM

सार्थक युवा संघ अध्यक्ष करण ठाकुर ने प्रदीप उपाध्याय से कहा कि मैं भाजपा का जमीनी कार्यकर्ता हुं, आने वाले समय में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर काबिज होना चाहता हूं।

इस अवसर पर सार्थक युवा संघ अध्यक्ष करण ठाकुर, उपाध्यक्ष प्रवीण सिरवी, सचिव हर्ष मेहता के साथ सैकड़ों युवा कार्यकर्ता व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।