WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

BJP in Action: दो जिलों के अध्यक्षों को हटाया, नए नेताओं को जिम्मेदारी दी! 

पार्टी ने दो निष्क्रिय अध्यक्षों को हटाकर कार्यसमिति सदस्य बनाया!

1469
WhatsApp Image 2023 01 27 At 6.35.52 PM

Bhopal : प्रदेश में दो दिन चली बैठकों के सिलसिले के बाद भारतीय जनता पार्ट अब पूरी तरह एक्शन में आ गई। भाजपा ने बैठक में नेताओं के काम का आकलन करने के बाद कार्रवाई की। पार्टी ने दो जिला अध्यक्षों को कार्यमुक्त कर नए लोगों को जिम्मेदारी सौप दी। इसमें रायसेन और जबलपुर नगर के जिला अध्यक्ष शामिल हैं। ये कार्रवाई संबंधित इलाकों में निष्क्रियता के कारण लिया गया है। इस संबंध में प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी ने आदेश भी जारी कर दिए।

भोपाल में दो दिनों तक चली बैठक में चुनाव के मद्देनजर जिला अध्यक्षों ओर अन्य पदाधिकारियों के कामकाज का आकलन किया गया। पार्टी ने निष्कर्ष निकाला कि रायसेन जिला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार और जबलपुर के जिला अध्यक्ष जीएस ठाकुर की परफॉर्मेंस अच्छी नहीं है। उनके खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं में विरोध भी है। इसके बाद उन्हें कार्यमुक्त कर पार्टी ने कार्यसमिति का सदस्य बना दिया।

इन्हें दी गई जिम्मेदारी

रायसेन जिला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार और जबलपुर जिला अध्यक्ष जीएस ठाकुर को हटाने के बाद पार्टी ने राकेश शर्मा और प्रभात साहू को ये जिम्मेदारी दी। राकेश शर्मा को रायसेन का जिला अध्यक्ष और प्रभात साहू को जबलपुर नगर का जिला अध्यक्ष बनाने के आदेश जारी किए गए। प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी ने आदेश किए हैं।

दो दिन चली बैठक

प्रदेश भाजपा की पहली बैठक कार्यसमिति बैठक प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई। इसमें सभी जिला अध्यक्षों समेत प्रदेश के बड़े नेता शामिल हुए थे। इस बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ‘इस बार 200 पार’ का नारा दिया। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी के खिलाफ काम करने वाले नेताओं को नसीहत दी।