WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

कमीशन की सरकार के ट्वीट पर FIR के बाद भाजपा अब हमलावर मूड में

1040
WhatsApp Image 2023 08 13 At 19.50.26

कमीशन की सरकार के ट्वीट पर FIR के बाद भाजपा अब हमलावर मूड में

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भ्रष्टाचार बडा चुनावी मुद्दा बनता जा रहा है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, पूर्व सीएम कमलनाथ और अरूण यादव पर 50 प्रतिशत कमीशन की सरकार के ट्वीट पर एफआईआर दर्ज होने के बाद भाजपा अब कांग्रेस पर हमलावर मूड में है।

खरगोन के शासकीय कालेज में जनभागीदारी के माध्यम से बास्केटबॉल और कम्प्यूटर लेब का लोकार्पण करने पहुंचे सांसद और भाजपा आदिवासी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेन्द्र सिंह पटेल कांग्रेस को कटघरे में खड़ा कर दिया है। कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी खुद कहते थे कि दिल्ली से एक रूपये भेजते है। नीचे 15 पैसे ही पहुंच पाते है। 85 पैसे का भ्रष्टाचार होता है। आज नरेन्द्र मोदी की सरकार सीधे हितग्राहियों के खाते में राशि भेजती है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संकल्प लिया है। कांग्रेस को पहले अपने गिरेबान में झांके। ए से झेड तक कांग्रेस ने मनमोहन सिंह सरकार में करोड़ों का भ्रष्टाचार घोटाले किये हैं।

इस दौरान सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल ने कांग्रेस को चैलेंज दिया कि 9 साल की नरेन्द्र मोदी सरकार पर एक रूपये के भ्रष्टाचार का भी आरोप नहीं लगा है। कांग्रेस और विपक्ष के घोटालेबाज नेता जमानत पर घूम रहे हैं। खरगोन में सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल ने शासकीय महाविद्यालय में जनभागीदारी समिती के अध्यक्ष दीपक कानूनगो की मौजूदगी में 19 लाख के बास्केटबॉल मैदान और 45 लाख की कम्प्यूटर लैब का लोकार्पण किया।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, गजेन्द्र सिंह पटेल (सांसद, खरगोन)-