WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

BJP Leader Joins Congress: भाजपा नेता प्रकाश पांडे ने भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वाइन की, कांग्रेस में मिला महासचिव पद

1180
WhatsApp Image 2023 11 03 At 12.53.11

BJP Leader Joins Congress: भाजपा नेता प्रकाश पांडे ने भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वाइन की, कांग्रेस में मिला महासचिव पद

राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर: छतरपुर जिले के BJP के वरिष्ठ नेता प्रकाश पांडे BJP से स्तीफ़े के बाद अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस ने उन्हें अपना महामंत्री बनाया।

WhatsApp Image 2023 11 03 at 12.52.25

बता दें कि प्रकाश पांडे ने दो दिन पूर्व ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पार्टी से इस्तीफा दिया था और इसका कारण उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और स्थानीय भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया को बताया था।

●BJP ने कुछ दिन पूर्व ही दिया था प्रदेश में पद..

यहां बता दें कि भाजपा से रुष्ट चल रहे नेता को मनाने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें प्रदेश में बड़ा पद दिया था और इस दौरान उन्हें मनाने भाजपा के पूर्व विधायक और प्रभारी उमेश शुक्ला सहित भाजपा जिला अध्यक्ष मलखान सिंह उनके घर गए थे लेकिन इस बात, मुलाकात और मान-मुनौवल का कोई निष्कर्ष और हल नहीं निकल सका था। जहां अब उन्होंने भाजपा पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस ज्वाइन कर ली है।

WhatsApp Image 2023 11 03 at 12.52.25 1

इसके पहले पूर्व जिलाध्यक्ष और टिकिट के दावेदार रहे घासीराम पटेल ने भाजपा छोड़कर BSP से चुनाव मैदान में हैं, और अब इससे साफ जाहिर होता है कि राजनगर विधानसभा में भाजपा और उनके प्रत्याशी को चुनाव भारी पड़ने वाला है।