WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

BJP Leader’s Son Murdered : बदमाशों ने बीजेपी नेता के बेटे को 8 गोली मारी, मौके पर मौत!

पिता ने कहा उनके बेटे की हत्या राजनीतिक कारणों से हुई!

2575
WhatsApp Image 2023 02 03 At 7.19.49 PM 696x452

Chittorgarh: जिले में बदमाशों ने बीजेपी नेता बापूलाल आंजना के बेटे विकास आंजना की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस उलकी तलाश में जुटी हुई। बदमाशों ने बीजेपी नेता के बेटे को 8 गोलियां मारी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस इलाके में इन दिनों गैंगवार और फिरौती का खेल काफी चल रहा है। जयपुर में फायरिंग की वारदात होने के बाद अब चित्तौड़गढ़ में भी दिनदहाड़े फायरिंग कर युवक की हत्या कर दी। हत्या की ये वारदात किसी सुनसान जगह नहीं बल्कि, बीच शहर में हुई। गुरुवार को युवक पर 10-12 राउंड फायर किए गए। जिस युवक की हमले में मौत हुई वो बीजेपी नेता का बेटा था। इस घटना के बाद गुरुवार रात बड़ी संख्या में जिला हॉस्पिटल के बाहर बीजेपी नेताओं की भीड़ जमा हो गई।
छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र के केसुन्द निवासी 32 साल के विकास उर्फ बंटी आंजना की गुरुवार को हत्या कर दी गई। उनके पिता बापूलाल आंजना केसुन्द में बीजेपी के बूथ अध्यक्ष रह चुके हैं। ये घटना चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा जेल के पास हुई। यहां मृतक विकास अपने परिचित से मिलने और उसकी बेटी की मौत पर शोक जताने आया था। उनका घर गली में होने के कारण विकास ने अपनी जीप जेल के पास ही खड़ी कर दी और पैदल उनके घर गया था।

हत्यारों की तलाश में पुलिस

वो परिचित से मिलकर अपने दो साथियों के साथ बाइक पर लौटा। वो बाइक से जीप के पास पहुंचा ही था कि पहले से वहां खड़े युवक ने उस पर फायरिंग कर दी। देखते ही देखते दो अन्य युवक आए और उन्होंने भी फायरिंग शुरू कर दी। विकास ने वहां से भागने की कोशिश की, तो बदमाश भी उसके पीछे भागे। बदमाशों ने उस पर 10-12 राउंड फायर किया। बताया जा रहा है कि विकास को 8 गोलियां लगी। इसके बाद आरोपी भाग गए। इधर फायरिंग के समय विकास के दो साथी जो जेल की तरफ भाग गए, वो फायरिंग रुकने के बाद वापस आए। इसके बाद दोनों ने आस-पास लोगों की मदद से विकास को उठाया और हॉस्पिटल पहुंचाया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच के लिए एसपी ने टीम का गठन कर दिया है। डिप्टी एसपी आशिष कुमार ने जानकारी दी की पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पिता ने कहा कि ये राजनीतिक हत्या!

घटना के बाद बीजेपी के पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी सहित अन्य कार्यकर्ता मृतक के घर पहुंचे। उनका कहना था कि 4 साल से विकास बीजेपी का एक्टिव कार्यकर्ता था। पिछले चार साल में ऐसे ही हमारे 3-4 कार्यकर्ताओं की यहां हत्या कर दी गई। वहीं विकास के पिता ने इसे राजनीतिक हत्या बताई।