WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

BJP Membership Campaign: MP देश के बड़े राज्यों में पहले स्थान पर, एक करोड़ 5 लाख लोगों ने ली सदस्यता-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा

817
WhatsApp Image 2024 09 28 At 18.14.17

BJP Membership Campaign: MP देश के बड़े राज्यों में पहले स्थान पर, एक करोड़ 5 लाख लोगों ने ली सदस्यता-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा

इंदौर, मंदसौर, भोपाल जिले टॉप पर

भोपाल: BJP Membership Campaign: भारतीय जनता पार्टी के देश भर में चल रहे सदस्यता अभियान में मध्य प्रदेश,देश के बड़े राज्यों में पहले स्थान पर है। मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने आज यहां एक पत्रकार वार्ता में बताया कि मध्य प्रदेश में अभी तक मिस्ड कॉल के जरिए एक करोड़ 5 लाख से अधिक लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा की पत्रकार वार्ता के महत्वपूर्ण बिंदु

• मध्यप्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत व परिश्रम से सदस्यता में बना नया इतिहास, मध्यप्रदेश लक्ष्य से 70 प्रतिशत से अधिक आगे निकला।
• अब तक एक करोड़ 5 लाख से अधिक लोगों ने मिस्डकॉल से भाजपा की सदस्यता ली है, इसमें से 98 लाख से अधिक लोग फॉर्म भरकर भाजपा परिवार का सदस्य बने हैं।
• सदस्यता अभियान में मध्यप्रदेश देश में तीसरे नंबर है, पहले नंबर पर असम और दूसरे नंबर पर हिमाचल प्रदेश है, लेकिन बड़े राज्यों में मध्यप्रदेश पहले स्थान पर है।
• प्रदेश में टॉप जिलों की बात करें तो उसमें इंदौर, मंदसौर, भोपाल जिले का नाम सबसे उपर है।
• छिंदवाड़ा विकास कार्यों का गढ़ बन चुका है, यहां भी कार्यकर्ताओं ने रिकॉर्ड बनाया है एवं टॉप चार जिलों में छिंदवाड़ा का नाम शामिल है।
• भाजपा की विकास नीतियों से प्रभावित होकर हर वर्ग के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। प्रदेश में 60 प्रतिशत से अधिक युवा पार्टी से जुड़े हैं एवं 2 लाख से ज्यादा सदस्य अल्पसंख्यक भाई-बहनें भी पार्टी से जुड़ी हैं।
• पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बीएल संतोष जी ने संगठन पर्व में देश की टॉप 20 विधानसभा सीटों को लेकर ट्वीट कर बधाई दी है, इसमें मध्यप्रदेश की 6 विधानसभाएं शामिल हैं, यह भी अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
• कल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम के तहत हर बूथ पर चाय पर चर्चा होगी और अधिकतम सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
• मध्यप्रदेश में दूसरे चरण में भी व्यापक सदस्यता होगी। 30 सितंबर को सभी जिलों की बैठकें होंगी एवं 1 अक्टूबर को सभी मंडलों की समीक्षा बैठक के साथ दूसरे चरण का अभियान शुरू होगा।
• दूसरे चरण में मध्यप्रदेश में व्यापक अभियान चलेगा एवं कार्यकर्ता अपने मेहनत और परिश्रम से संगठन पर्व में निर्धारित लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।