WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने किया सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स से संवाद, दिए उपयोगी टिप्स

ऐसे लोग जो इस देश की प्रगति की बजाए अपने घराने की प्रगति में विश्वास करते हैं उनको सत्ता से दूर रखने में हम सफल होंगे - विनय सहस्त्रबुद्धे

945

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने किया सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स से संवाद, दिए उपयोगी टिप्स

उज्जैन से मुकेश भीष्म की रिपोर्ट

उज्जैन ।यह दल का प्रचार नहीं है यह देश की प्रगति का प्रचार है देश की प्रगति की कहानी है देश की उन्नति का जो रास्ता हमें दिखाई दिया है उस पर चलने के लिए लोगों को अपील करने की बात है और वह आप अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से करेंगे तो यह यात्रा और अधिक विस्तृत होगी कारवां बढ़ता जाएगा ऐसे लोग जो इस देश की प्रगति की बजाएं अपने घराने की प्रगति में विश्वास करते हैं और उसके लिए मेहनत करते हैं उनको हम सत्ता से दूर रखने में हम निश्चित रूप से सफल होंगे ।

यह बात राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विनय सहस्त्रबुद्धे ने स्थानीय विक्रम मंदिर में आयोजित उज्जैन आलोट लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीट कार्यक्रम में कही ।
श्री विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि सोशल मीडिया ही हमारा मुख्य हथियार और आधार है, जिससे हम सत्ता और संगठन की आवाज को आम जन तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब हम इस भाव से काम करेंगे तो निश्चित ही हमारी आवाज समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचेगी और पार्टी की ताकत बढ़ेगी। उन्होंने कॉंग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस कहा करती थी गरीबी हटाओ 1971 में पहली बार कहा, फिर 77 में कहा, 80 में कहा, 85 में राजीव गांधी ने कहा, 89 में कहा, हर समय कहा गरीबी तो हटी नही फिर लोगों ने कांग्रेस को ही हटा दिया । कांग्रेस की सोच यही रही है कि इस देश की समस्याएं ज्यों की त्यों बनी रहे, लोग गरीब रहे निर्बल रहे, अल्पसंख्यक, उपेक्षित समाज के लोग यह कभी संपन्नता की राह न चले वह अगर उस अवस्था में रहेंगे तब जाकर हमारे पास वोट आता रहेगा । ऐसी मानसिकता में काम करने वाले लोगों को पुनः स्थापित नहीं करना है।उसके लिए सोशल मीडिया के योद्धाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से देश की जनता को जागृत करते रहना है । आज देश में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आना देश की आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि सबका साथ , सबका विकास सबका विश्वास, सब का प्रयास इन चारों पर हमारा विश्वास है।
वहीं उज्जैन उत्तर विधानसभा का हितग्राही सम्मेलन में भी विनय सहस्त्रबुद्धे ने भाग लिया।उन्होंने कहा कि समाज के हितों का कल्याण वाली सरकार हमें बनानी है और भाजपा की सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में लोगों के कल्याण की ही योजना बनाई है । उन्होंने कहा कि यह हितग्राही सम्मेलन नहीं यह कल्याण करने वाले लोगों को जीत दिलाने का संकल्प लेने का समय है आप सभी संकल्प लीजिए कि जो भी दल लोक कल्याण और आपके हितों की रक्षा करता है हम उसे ही वोट देंगे ।

सह मीडिया प्रभारी राकेश पंड्या ने जानकारी देते हुए बताया महाकाल परिसर में आयोजित उज्जैन उत्तर विधानसभा के लाभार्थी सम्मेलन में भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विनय सहस्त्रबुद्धे सहित अन्य नेता भी सम्मिलित हुए।