WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

BJP President in Kukshi : कुक्षी में वोट के बजाय गोटी से भाजपा की अध्यक्ष बनी!

नगर परिषद में उपाध्यक्ष कांग्रेस का चुना गया!

1350
WhatsApp Image 2023 02 11 At 8.27.55 PM 696x447

Kukshi (Dhar) : नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव भारी पुलिस बल के बीच कशमकश मुकाबले में हुआ। इस चुनाव में भाजपा की रेलम चोहान गोटी में विजयी हुई और नगर परिषद अध्यक्ष घोषित की गई। उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के शेख सब्बर बोहरा विजयी हुए। अध्यक्ष का नतीजा दोपहर ढाई बजे तो उपाध्यक्ष का परिणाम 4 बजे घोषित किया गया। चुनाव परिणामों की देरी ने दोनों पार्टियों के समर्थकों में बेचैनी ओर हलचल मचा रखी थी।

विजयी प्रत्याशियों की जानकारी रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम नवजीवन विजय पवार ने दी। बताया कि 15 पार्षदों में 7 कांग्रेस और 7 भाजपा को मिले वही 1 मत निरस्त पाया गया उसके बाद गोटी डाली गई, जिसमें चोहान रेलम विजयी घोषित की गई। रेलम चोहान की जीत के बाद उनके समर्थकों ने जमकर नारेबाजी करते हुए इस जीत का शिल्पकार भाजपा के प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल को बताया।

नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव को लेकर सुबह 9 बजे से ही विजय स्तम्भ चोक से लेकर सिविल अस्पताल तक कांग्रेस और भाजपा के नेतागण एवं कार्यकताओ की बड़ी फ़ौज अपने-अपने ग्रुपों में झुंड बनांकर खड़े थे। कांग्रेस विधायक हनी बघेल और अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल इस दौरान पूरे समय अपने समर्थकों के साथ मतदान स्थल के बाहर डटे रहे। जीत के बाद भाजपा नेताओं ने अपने जीते प्रत्याशी का विजयी जुलूस निकाला।

भाजपा की जीत पर प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी की जीत से कार्यकताओं में उत्साह है। कल डही के बाद कुक्षी में भी भाजपा की नगर परिषद बनी। पटेल ने कहा कि इसके पहले भी भाजपा ने कुक्षी विधानसभा की तीनों जनपदों पर अपने अध्यक्ष बनाकर भाजपा का परचम लहराया था। दूसरी ओर कांग्रेस विधायक हनी बघेल ने कहा जिस तरह चुनाव हुए है, वह लोकतंत्र की हत्या से कम नहीं है।

विधायक बघेल ने प्रशासन पर पक्षपात का भी आरोप लगाया और कहा कि भाजपा के इशारों पर जो भी हुआ गलत हुआ। कांग्रेस मत निरस्त के मामले में कोर्ट जायेगी। विधायक हनी बघेल ने परिणाम घोषित होने के बाद मतदान स्थल के बाहर पहुँचकर एसडीएम से पूरी जानकारी लेते हुए कहा कि जीती हुई कांग्रेस को हरा दिया गया, जो ठीक नही है कांग्रेस की सरकार भी आएगी।

पांच थानों और तीन चौकी का पुलिस चौकी का बल लगा

इस चुनाव में भारी कशमकश मुकाबले और एक पार्षद के अंतर के चलते सुरक्षा की दृष्टिगत पुलिस बल बड़ी संख्या में लगाया गया था। कुक्षी एसडीओपी डीएस बिलवाल, थाना प्रभारी ब्रजेश मालवीय के साथ कूक्षी, बाग, टांडा, डही, डेहरी, सिंघाना और निसरपुर का पुलिस बल मतदान स्थल पर लगाया गया था। मुख्य मार्ग होने से ट्रेफिक भी होने से पुलिस ने ट्रेफिक व्यवस्था भी संभाल रखी थी।

कई वर्षों बाद अध्यक्ष भाजपा और उपाध्यक्ष कांग्रेस का

कुक्षी नगर परिषद में इस बार कांग्रेस के बहुमत के बावजूद भाजपा की अध्यक्ष बनी और कांग्रेस का उपाध्यक्ष बना है। जबकि, इसके पहले कई वर्षों पूर्व भी एक बार भाजपा के अध्यक्ष और कांग्रेस का उपाध्यक्ष बना था। जिसकी चर्चा आज नगर में जमकर हो रही है।

कार्यकर्ता हार नहीं माने, आगे तक लड़ना बाकी

कांग्रेस की हार के बाद नाराज कार्यकर्ताओ के साथ विधायक हनी बघेल ने विजयी स्तम्भ चौक पर आकर कार्यकर्ताओ से कहा कि आज जो हुआ, उसे सब जानते है। जीती हुई कांग्रेस को हराकर भाजपा के इशारे पर प्रशासन ने ठीक नही किया। कुक्षी नगर की जनता ओर मतडाताओ ने जब अपना समर्थन कांग्रेस को दिया तो फिर नगर विकास के लिये भी अध्यक्ष कांग्रेस का बनना तय था। क्योकि उपाध्यक्ष में कांग्रेस के प्रत्याशी को 8 मत पूरे मीले है। विधायक बघेल ने कहा हम यहाँ मौन धारण कर इस पूरी प्रक्रिया का घोर विरोध करते हैं।