WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

BJP अध्यक्ष नड्डा ने चित्रकूट से बीजेपी की पहली जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की,मझगवां से 48 सीटों पर निशाना

1273
WhatsApp Image 2023 09 03 At 13.37.29

BJP अध्यक्ष नड्डा ने चित्रकूट से बीजेपी की पहली जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की,मझगवां से 48 सीटों पर निशाना

भोपाल:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज चित्रकूट (मझगवां) से बीजेपी की पहली जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की। इससे पहले नड्डा ,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने भगवान कामतानाथ जी के दर्शन और पूजा अर्चना की। इसके बाद वे कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ला, खनिज मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे। यह यात्रा विंध्य क्षेत्र के लगभग सभी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी।

नड्डा ने इस मौके पर कहा कि भाजपा जनता का आशीर्वाद लेने के लिए जनता के बीच में ही जा रही है। मध्य प्रदेश की जनता का आशीर्वाद लगातार भाजपा को मिलता रहा है। भाजपा भी सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।

WhatsApp Image 2023 09 03 at 13.37.29 1

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस प्रदेश की जनता के बीच हम हमेशा ही आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं। इसका ही परिणाम है कि मध्य प्रदेश में लगातार भाजपा की ही सरकार बन रही है।

बता दे कि यह यात्रा यह यात्रा 19 दिनों में करीब 2345 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 12 जिलों की 48 विधानसभाओं से होकर निकलेगी. यात्रा का 311 स्थानों पर स्वागत होगा. इस दौरान पार्टी नेता 100 से अधिक रथ सभाओं एवं 44 मंचीय सभाओं को संबोधित करेंगे.