WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

BJP Scared of NOTA Noise : इंदौर में ‘नोटा’ को लेकर भाजपा में घबराहट, पार्षद ने ऑटो पर लगा पोस्टर हटवाया!

1541
WhatsApp Image 2024 05 08 At 18.00.35

BJP Scared of NOTA Noise : इंदौर में ‘नोटा’ को लेकर भाजपा में घबराहट, पार्षद ने ऑटो पर लगा पोस्टर हटवाया!

देखिए VDO : आरोप लगाया कि कांग्रेस ऑटो चालकों को पैसे देकर ‘नोटा’ के पोस्टर लगवा रही!

Indore : इस संसदीय सीट के चुनाव में अब उत्सुकता इस बात को लेकर है कि कितने मतदाता ‘नोटा’ का बटन दबाते हैं! इंदौर में हार-जीत से ज्यादा यही बात मायने रख रही है। कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के मैदान छोड़ देने के बाद मतदाताओं से ‘नोटा का बटन दबाने की अपील की है। उधर, भाजपा में भी अंदर ही अंदर गुस्सा है। 8 बार की सांसद और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने तो सार्वजनिक रूप से कहा कि उन्हें लोग फोन करके नोटा में वोट डालने की बात कह रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस ने कई ऑटो रिक्शाओं के पीछे ‘नोटा’ का बटन दबाने की अपील की, तो भाजपा उसके विरोध में उतर आई। वार्ड क्रमांक-6 की भाजपा पार्षद संध्या यादव ऑटो रिक्शाओं से नोटा के पोस्टरों को जबरदस्ती निकलवा रही हैं। इस बार 8 लाख मतों से जीत का दावा करने वाली भाजपा में नोटा को लेकर बेचैनी और घबराहट है!

इंदौर की लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के मैदान छोड़ने के बाद ‘नोटा’ का बटन दबाने का अभियान छेड़ दिया। जबकि, इसे लेकर भाजपा ने विरोध शुरू कर दिया। भाजपा पार्षद संध्या यादव ने ऑटो रिक्शाओं के पीछे लगे नोटा अभियान के पोस्टर हटवाकर भाजपा की घबराहट को साबित भी कर दिया। महिला पार्षद ने कहा कि कांग्रेस पैसे देकर पोस्टर लगवा रही है। कांग्रेस की इस मुहिम से भाजपा नेता परेशान हैं। वार्ड 6 की भाजपा पार्षद संध्या यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पार्षद ऑटो रिक्शा के पीछे लगे नोटा अभियान के पोस्टर को निकालती दिखाई दे रही हैं।

कांग्रेस ने विरोध किया

कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा ने यह वीडियो ट्वीट भी किया है। कांग्रेस ने इसे तानाशाही बताया है। पार्षद का कहना है कि एक जागरूक नागरिक के तौर पर उन्होंने यह पोस्टर हटाया। जनता कांग्रेस को 13 मई को जवाब देगी। कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा ने अपनी ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि ये तानाशाही है। इस तरह से भाजपा के द्वारा लोगों को डराया जा रहा है। लोग खुलकर नोटा को सपोर्ट कर रहे हैं।

कांग्रेस ने पैसे देकर पोस्टर लगवाया

जबकि, पार्षद का कहना है कि कांग्रेस 50 रुपए देकर पोस्टर लगवा रही है। वीडियो में पार्षद यादव ऑटो चालक से कहती सुनाई दे रही हैं कि मोदीजी को वोट नहीं दोगे। ये नोटा क्या है। पार्षद के साथ मौजूद व्यक्ति ने भी कहा कि मोदीजी ने इतना कुछ किया है। दूसरे ऑटो रिक्शा में भी यदि पोस्टर लगे हों, तो उसे भी हटा दें। संध्या यादव ने कहा कि एक जागरूक नागरिक के तौर पर उन्होंने ऑटो रिक्शा से पोस्टर हटाया। रिक्शा चालक से जब पूछा तो उसे पता ही नहीं था कि नोटा क्या है। उसे कांग्रेसियों ने 50 रुपए दिए थे और कहा था कि थोड़ी देर पोस्टर लगे रहने देना, बाद में हटा देना। नोटा कोई उम्मीदवार तो नहीं है। जिस प्रकार स्वच्छता में इंदौर नंबर वन आया है, उसी तरह मतदान में भी नंबर वन आएगा। कांग्रेस जनता को भ्रमित कर रही है।

प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। अब 13 मई को चौथे और आखिरी चरण के लिए प्रदेश में मतदान होना है इस चरण में पश्चिमी मध्यप्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। ये सीटें हैं देवास, उज्जैन, इंदौर, मंदसौर, रतलाम, धार, खरगोन और खंडवा सीट।