WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

पवई में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर बरसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा

कहा दिग्विजय का चेहरा छुपाकर भी जनता को 2003 के पहले का प्रदेश नहीं भूला सकते कांग्रेसी

731

पवई में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर बरसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा

भोपाल: कांग्रेस की गणेश चतुर्थी से शुरू होने जा रही जन आक्रोश यात्रा के पोस्टर्स पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का चेहरा नहीं होने को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि लोगों को दिग्विजय सिंह का कार्यकाल याद ना आ जाए, इसलिए कमलनाथ और उनकी टीम ने दिग्विजय सिंह का चेहरा इस पोस्टर से दूर रखा है, लेकिन प्रदेश की जनता को 2003 का मध्य प्रदेश याद है। जनता सब जानती है। कांग्रेस का यह छुपा छुपाई का खेल नहीं चल सकेगा। यह बात उन्होंने पवई में मीडिया से चर्चा करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि 2018 के चुनाव में कमलनाथ ने सरकार बनाने के लिए लोगों से झूठे वादे किए थे। सरकार इनकी बनी तो वल्लभ भवन दलालों का अड्डा बन गया था। शिवराज सिंह चौहान सराकर की गरीब कल्याण की योजनाएं कमलनाथ ने अपनी सरकार में बंद कर दी थी। इसके बाद जब फिर से शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने लाड़ली बहना, सीखो कमाओ योजना के साथ ही महिला, युवा और समाज के हर वर्ग के कल्याणकारी योजनाएं शुरू की।

शर्मा ने कहा कि जन आकांक्षा से जो सुझाव भाजपा को मिलेंगे, उससे ही हम स्वर्णिम मध्य प्रदेश बनाएंगे। जन आकांक्षा के आधार पर भाजपा का घोषणा पत्र बनाया जाएगा। आकांक्षा पेटी हर यात्रा के साथ है, सभी शहरों में हमने बॉक्स रखवाएं हैं। जिसमें किसान, महिला, कर्मचारी हर वर्ग के लोग अपने सुझाव दे सकते है। जनता की आवाज का घोषणा पत्र होगा।

35 विधानसभा में निकल चुकी विंध्य की यात्रा
शर्मा रविवार को विंध्य -बुंदेलखंड की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा क्रमांक एक अब तक 35 विधानसभाओं में जा चुकी है। एक हजार 699 किलोमीटर यात्रा चली है। याथा में 37 बड़ी सभाएं, 74 रथ सभाएं हुई है। यात्रा का 278 जगहों पर भव्य स्वागत हुआ है। शर्मा ने कहा कि यात्रा को जनता का व्यापक आशीर्वाद मिल रहा है। इनती बारिश में जनता भाजपा की इस यात्रा में उमड रही है। यही वास्तव में जनता का आशीर्वाद है, जो हमें मिल रहा है।