WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने नर्मदापुरम जिले के जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित किया

1356
BJP state president Vishnudutt Sharma addressed the meeting of public representatives

इटारसी से चंद्रकांत अग्रवाल की रिपोर्ट

इटारसी। आज इटारसी के साई कृष्णा रिसोर्ट में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने नर्मदापुरम जिले के जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत बूथ विस्तारक अभियान में हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने पूरे समर्पणभाव से प्रदेश के बूथों को सशक्त, सक्षम और डिजिटल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पंचायत और निकाय चुनाव में नर्मदापुरम के हमारे पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर जिले में भाजपा प्रत्याशी ऐतिहासिक मतों से विजय हुए हैं। सभी विजयी जनप्रतिनिधियों को मेरी शुभकामनाएँ।

भाजपा विचार आधारित दल है, यहाँ सामूहिक नेतृत्व के आधार पर निर्णय होते हैं और हर बूथ पर हमारे देवतुल्य कार्यकर्ता संगठन कार्यों को अंतिम रूप प्रदान करते हैं। कार्यकर्ताओं का सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि होता है। भाजपा का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्ति नहीं है, बल्कि भाजपा सेवाकार्यों के द्वारा अपनी सामाजिक भूमिका का भी निर्वहन करती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत हम जनता के बीच जाकर विभिन्न सेवा कार्य करेंगे। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केन्द्र एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं से गरीबों के जीवन में सकारात्मक बदलाव हुए हैं।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को दिलवाएँ। इस अवसर पर जिले के तीन विधायक, डा.सीतासरन शर्मा,विजयपाल सिंह,ठाकुरदास नागवंशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह,जिलाध्यक्ष माधव अग्रवाल,जिला संगठन प्रभारी राकेश सिंह जादौन,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, नगर भाजपा अध्यक्ष जोगिंदर सिंह व मयंक महतो आदि उपस्थित थे। राजनीतिक जानकारों द्वारा इस अचानक बने जिले के दौरे को प्रदेशाध्यक्ष द्वारा जिलाध्यक्ष को भाजपा के भीतर राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का माना जा रहा है। इटारसी आने के पूर्व श्री शर्मा कुछ समय के लिए नर्मदापुरम भी रुके व मां नर्मदा का पूजन अर्चन किया।