WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

BJP Training Class : बीजेपी के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में 250 नेता भाग लेंगे

15 अलग-अलग विषयों पर प्रमुख अतिथि मार्गदर्शन देंगे

781
WhatsApp Image 2022 10 06 At 8.04.58 PM 696x407

BJP Training Class : बीजेपी के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में 250 नेता भाग लेंगे

Dhar : विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल मांडू में बीजेपी का तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग 7 अक्टूबर से आयोजित होने जा रहा है। इसे लेकर यहां तैयारियां जोरों पर चल रही है। CM शिवराज सिंह चौहान भी इस प्रशिक्षण वर्ग का कल उद्घाटन करेगे। गत दिनों बीजेपी प्रशिक्षण वर्ग प्रदेश प्रभारी विजय दुबे ने मांडू पहुंचकर यहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही प्रशिक्षण वर्ग को लेकर व्यवस्था समिति की बैठक भी आयोजित की गई।
इसके बाद से ही बीजेपी जिला अध्यक्ष राजीव यादव ,जिला महामंत्री सन्नी रिन व जयराम गावर सहित जिले के प्रमुख पदाधिकारी लगातार मांडू की व्यवस्थाओं को देखने यहाँ पहुंच रहे है। मांडू के जहाज महल होटल परिसर में प्रशिक्षण बैठक हाल बनकर तैयार है। बीजेपी जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने बताया की तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेशभर से 250 के लगभग प्रमुख नेता भाग लेंगे। इन सभी वरिष्ठ नेताओं के लिये मांडू के पांच स्थानों पर आवासीय व्यवस्था की गई है।
तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में 15 अलग-अलग विषयों पर प्रमुख अतिथि मार्गदर्शन देंगे। बीजेपी प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, बीजेपी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेगे।

मांडू के तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में मार्गदर्शन देने वाले प्रमुख वरिष्ठ नेताओं के संभावित नामों में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं नरेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, विचारक महेश शर्मा, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के बीजेपी नेता मार्गदर्शन देगे।