WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

भाजपा विजय जुलूस: कांग्रेस जिला अध्यक्ष के ऑफिस पर हमला!

832

बड़वानी – भाजपा विजय जुलूस के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष के ऑफिस पर हमला करने की शिकायत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र दरबार अपने समर्थको के साथ पहुंचे जुलवानिया थाने, भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाए आरोप, बोले अगर कार्रवाई नहीं करी तो प्रदेश स्तर का करेंगे यहां पर चक्का जाम

बड़वानी- कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र दरबार अपने समर्थकों के साथ जुलवानिया पुलिस थाने पहुंचे जहां उन्होंने आरोप लगाते हुए शिकायत की भाजपा के विजय जुलूस के दौरान उनके निजी कार्यालय पर कुछ लोगों ने हमला किया। साथ ही कार्यालय पर काम करने वाले एक व्यक्ति के साथ झुमा झटकी की वही वीरेंद्र दरबार ने पुलिस पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि वह एफआईआर कराने पहुंचे थे परंतु पुलिस द्वारा 2 दिन में जांच कर वैधानिक कार्रवाई करने की बात की जा रही है।

दरबार ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है। साथ ही उनका दावा है कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो दो-तीन दिन में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन यहां आएंगे और चक्का जाम करेंगे।

वहीं इस पूरे मामले पर राजपुर एसडीओपी का कहना है कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष द्वारा एक शिकायत की गई है जिसकी जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

जिला अध्यक्ष द्वारा जो सीसीटीवी फुटेज दिए गए हैं उसे भी जांच में शामिल किया जाएगा।
बता दें की जनपद पंचायत राजपुर के वार्ड क्रमांक 13 जनपद सदस्य के चुनाव में जहा भाजपा से भाजपा जिला महामंत्री अजय यादव की माता मायादेवी प्रकाश यादव चुनाव लड़ रही थी तो वन्ही उनके सामने कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र दरबार की बहू प्रियंका सौरभसिंह दरबार चुनाव लड़ी थी जिसमे माया देवी ने प्रियंका सोरभसिंह दरबार को चुनाव में पराजित करने का दावा कर विजय जुलूस जुलवानिया में निकाला गया था।