WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

BJP Meeting in Gwalior : सिंधिया के गढ़ में भाजपा कल अमित शाह के साथ गुटबाजी पर मंथन करेगी!

2018 में 34 में से सिर्फ 7 सीटें जीतने वाली कहानी को बदलने की कोशिश!

823

BJP Meeting in Gwalior : सिंधिया के गढ़ में भाजपा कल अमित शाह के साथ गुटबाजी पर मंथन करेगी!

Gwalior : केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के चाणक्य अमित शाह कल 20 अगस्त को ग्वालियर आ रहे हैं। यहां वे प्रदेश कार्यसमिति की अंतिम बैठक में शामिल होंगे। प्रदेश कार्यसमिति की इस बैठक में करीब 12 सौ से ज्यादा पदाधिकारी शामिल होंगे। 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जनता का आशीर्वाद लेकर बड़े जनादेश के साथ फिर से सत्ता में आए इस मकसद से यह बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में होगी।

IMG 20230819 WA0089

ग्वालियर-चंबल इलाके में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के कई मतलब निकाले जा रहे हैं। सबसे बड़ा कारण यह कि प्रदेश में ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में भाजपा में ज्यादा गुटबाजी सामने आ रही है ,इससे केंद्रीय नेतृत्व भी परेशान है। इस इलाके में महाराज, भाजपा और नाराज भाजपा के बीच चल रही गुटबाजी को कम करने के लिए प्रदेश के पार्टी पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। इसलिए कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के सभी कार्यकर्ता एकजुट हो सके। इलाके में गुटबाजी को लेकर भाजपा नेताओं का कहना है कि इस साल के विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तैयारी से चल रही है। उन्हें भरोसा है कि फिर से प्रदेश को देश की जनता का उन्हें भरपूर सहयोग मिलेगा।

गुटबाजी से निजात पाते की कोशिश 

भाजपा के लिए बड़ी परेशानी यह है कि 2018 के चुनाव में यहां से भाजपा को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। इससे शिवराज सिंह को सत्ता से बेदखल होना गंवानी पड़ा। 2018 के चुनाव में पार्टी ने ग्वालियर-चंबल इलाके की 34 सीटों में से सिर्फ 7 सीटों पर जीत हासिल की थी। बाकी 26 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। इस कारण प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी। अब सरकार को डर है कि कहीं साल 2018 की स्थिति दोबारा न बने। यही कारण है कि अबकी बार सबसे ज्यादा फोकस इस इलाके पर है।

सारे बड़े नेता ग्वालियर में 

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अमित शाह के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र, यादव अश्विनी कुमार, नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल होंगे। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश के सभी मंत्री, प्रदेश के सभी सांसद, विधायक और जिला अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, निगम, बोर्ड और प्राधिकरण के चेयरमैन को भी इस बैठक में आमंत्रित किया है।