WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

BJP’s Color on Electric Poles : सुपर कारिडोर के बिजली के खंभों को भाजपा के रंग में रंगवाया!

कांग्रेस ने मांग की है कि नगर निगम, आईडीए और बिजली अधिकारियों से वसूली की जाए!

1273

BJP’s Color on Electric Poles : सुपर कारिडोर के बिजली के खंभों को भाजपा के रंग में रंगवाया!

 

Indore : शहर के सुपर कॉरिडोर इलाके के बिजली के खंभों को नगर निगम, आईडीए और मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के इंजीनियर और अधिकारियों ने पूरी तरह भाजपाई रंग में रंग दिया। इस तरह उन्होंने लोकधन को नुकसान पहुंचाया है। इन अधिकारियों ने करीब 6 किलोमीटर लंबे कारिडोर पर लगें बिजली के खंभों पर भाजपा के झंडे का हरा और केसरिया रंग पुतवा दिया। जल्द ही विधानसभा चुनाव हैं और फिर लोकसभा चुनाव हैं, ऐसे में ये भाजपाई रंग आचार संहिता का सरासर उल्लंघन होगा।

IMG 20230712 WA0228

कांग्रेस ने इस पर आपत्ति ली और कहा कि ऐसा क्या कारण था कि स्ट्रीट लाइट के पोलों पर भाजपा के झंडे का ‌रंग पुतवाया गया। जबकि, पूरे शहर में बिजली के खंभों पर नीला रंग पुतवाया गया है। अब यह पूछा जा रहा है कि क्या ये पोल भाजपा ने लगवाए हैं, जो इन पर भाजपाई रंग करवा दिया है। नगर निगम, आईडीए और बिजली अधिकारियों के इस काम से जनता के पैसे का दुरुपयोग हुआ है। प्रदेश में जल्द ही आचार संहिता लागू होगी, जिसमें स्ट्रीट लाइट के इन पोलों पर दोबारा रंग पुतवाना पड़ेगा, जिससे फिर खर्च होगा।

शहर कांग्रेस ने मांग की है कि इस कार्रवाई से धन का जो नुकसान हुआ ये फिर से होगा उसकी पूरी वसूली उन्ही अधिकारियों से की जाए जिनके कारण ये नुकसान हुआ है। वसूली गई राशि को सरकारी खजाने में जमा किया जाए।