WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

BJP’s Membership Campaign : MP में BJP के नए सदस्यता अभियान की शुरुआत, 1.5 करोड़ नए सदस्य बनेंगे!

CM डॉ मोहन यादव ने ने मिस्ड कॉल देकर पार्टी की सदस्यता ली!

792

BJP’s Membership Campaign : MP में BJP के नए सदस्यता अभियान की शुरुआत, 1.5 करोड़ नए सदस्य बनेंगे!

Bhopal : प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल में आयोेजित कार्यक्रम में राज्य में सदस्यता अभियान की शुरुआत की। प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री ने मिस्ड कॉल देकर भाजपा की सदस्यता ली। इसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया।

IMG 20240903 WA0067 scaled

ये सिर्फ विकास की बात नहीं

उन्होंने सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश ने तय किया है कि अब तेज गति से देश का नंबर वन राज्य बने इसके लिए सारे लोगों ने कमर कस ली है। इसके लिए आप सभी प्रतिबद्धता के साथ आगे जाएंगे। ये सिर्फ विकास की बात नहीं है, संवेदनाओं की बातों में भी हम उतने ही आगे बढ़ेंगे। हमने कहा कि हमारी सरकार गरीब का आंसू पोछने के लिए तैयार है, उसके सुख-दुख में खड़ी है।

मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ कार्यक्रम में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों और बीजेपी सदस्यों के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद थे। हर छह साल में आयोजित होने वाले बीजेपी के सदस्यता अभियान के दौरान मौजूदा सदस्यता का नवीनीकरण किया जाता है और नए सदस्यों का रजिस्ट्रेशन किया जाता है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को अभियान के पहले सदस्य के रूप में नॉमिनेट किया।