WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

BJYM : भाजपा नेता थाना फोड़ने का कहें, तो फोड़ दें

भाजयुमो के जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को उकसाया

963

*धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट*

  Dhar : भाजपा के भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयसूर्या के निर्देश हैं कि पार्टी के पदाधिकारी जो कहें वो करें! यदि कहें कि थाना फोड़ दो, तो थाना भी फोड़ दें।
भारतीय जनता पार्टी भले सुचिता और सद्भावना की बात करती है, किन्तु भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जय सूर्या ने उस सबकी हवा निकाल दी। जय सूर्या हाल ही में अध्यक्ष बने हैं, पर उनका उकसाऊ भाषण इन दिनों भाजपा को कटघरे में खडा करता दिखाई दे रहा है।
जिला अध्यक्ष बनने के बाद जय सूर्या धार जिले के धरमपुरी में अपने स्वागत समारोह में गए थे। वहां पर भाषण देते हुए इतने उत्साहित हो गए कि उन्होंने कार्यकर्ताओं को थाना फोडने तक के लिए उकसाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी जो भी आदेश करें, वह युवा मोर्चा को मानना पड़ेगा। फिर चाहे वह भाषण देना का हो या फिर पार्टी का झंडा लगाने का या फिर थाना फोड़ने हो।