WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Black Marketing of Gas Cylinders: सपा नेता के घर से मिले 55 भरे सिलेंडर, पुलिस ने मारा छापा!

322

Black Marketing of Gas Cylinders: सपा नेता के घर से मिले 55 भरे सिलेंडर, पुलिस ने मारा छापा!

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच कालाबाजारी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में हापुड़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब्दुल रेहान के घर छापेमारी की। इस दौरान वहां से 55 भरे हुए एलपीजी सिलेंडर बरामद किए गए।

गुप्त सूचना पर प्रशासन का छापा

पूरा मामला गांव असौड़ा का बताया जा रहा है। हापुड़ के रिहायशी इलाके में पिछले कई दिनों से गैस की किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतें मिल रही थीं। लोगों का आरोप था कि गैस एजेंसियां समय पर सिलेंडर नहीं दे रही हैं जबकि ऊंचे दामों पर गैस आसानी से मिल रही है। इसी दौरान अधिकारियों को इनपुट मिली थी कि पंचायती घर के पास रहने वाला अब्दुल रहमान अपने घर में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण कर रहा है। इस पर जिला प्रशासन और संबंधित विभाग की संयुक्त टीम ने अब्दुल रेहान के घर पर अचानक छापेमारी की। घर के अंदर और स्टोर रूम की तलाशी ली गई तो अधिकारियों की आंखें फटी रह गईं। वहां 3-4 नहीं बल्कि पूरे 55 भरे हुए सिलेंडर छिपाकर रखे गए थे।

 

से ही यह खबर फैली कि एक घर में इतनी भारी मात्रा में गैस छिपाई गई है स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। निवासियों का कहना है कि उन्हें हफ्तों तक एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ते हैं और खाली हाथ लौटना पड़ता है। लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडर एक ही घर तक कैसे पहुंचे? क्या इसमें गैस एजेंसियों की भी मिलीभगत है? प्रशासन अब सिलेंडरों के रिकॉर्ड खंगाल रहा है ताकि पता चल सके कि ये किस एजेंसी से और किन नामों पर जारी हुए थे।