WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Bloody Politics in Pak : पाक में फिर खूनी राजनीति, इमरान पर गोली चली, पैर में गोली लगी!

- हमलावर का मकसद सिर्फ इमरान की हत्या करना!

1908
WhatsApp Image 2022 11 03 At 8.02.30 PM 696x577

Bloody Politics in Pak : पाक में फिर खूनी राजनीति, इमरान पर गोली चली, पैर में गोली लगी!

Islamabad : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को उनकी यात्रा के दौरान हमलावर ने गोली मारी जो उनके दाएं पैर में लगी है। हमले के बाद इमरान खान को बुलेट प्रूफ कार से अस्पताल ले जाया गया।

इमरान सरकार में मंत्री रहे फवाद चौधरी का कहना है कि पूर्व PM पर यह कातिलाना हमला है। उनकी जान लेने के मकसद से यह हमला किया गया। लाहौर से इस्लामाबाद तक के लिए इमरान खान मार्च निकाल रहे हैं, इसी दौरान वजीराबाद कस्बे के पास उन पर अटैक हुआ। हमले में 4 लोग घायल हुए हैं और इमरान खान के भी दाएं पैर में चोट लगी। इस बीच इमरान खान ने जख्मी हालत में भी तेवर दिखाए हैं। उनका कहना है कि हम अपना लॉन्ग मार्च खत्म नहीं करेंगे।

इमरान खान ने कहा कि मैं अस्पताल से लौटकर फिर से अपना मार्च शुरू करूंगा। वहीं इमरान समर्थक भी इस हमले को लेकर उग्र हो गए। इमरान खान की पार्टी PTI के नेताओं का कहना है कि शहबाज शरीफ सरकार की हिम्मत नहीं है कि वह हमारे मार्च को इस्लामाबाद जाने से रोक सके।

WhatsApp Image 2022 11 03 at 8.02.31 PM

फवाद चौधरी का कहना है कि एक शख्स ने एके-47 राइफल से यह हमला किया। उसकी बंदूक को पकड़कर मौके पर मौजूद लोगों ने नीचे किया, जिससे ज्यादा लोग जख्मी न हो सकें। हमलवार को भी इमरान खान के समर्थकों ने काबू में कर लिया। फिलहाल हमला करने वाले शख्स की पहचान नहीं हो सकी।

हमले में इमरान खान के अलावा पीटीआई के नेता फैसल जावेद और अहमद चट्ठा भी घायल हुए। इस बीच पाकिस्तान पंजाब सूबे की पुलिस ऐक्टिव हो गई है और आरोपी को हिरासत में लिया गया है। CM परवेज इलाही ने पुलिस से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। परवेज इलाही ने कहा कि इस घटना में शामिल लोगों को जल्दी ही सजा दी जाएगी और घायलों को उचित इलाज मुहैया कराया जाएगा।

पाकिस्तान की राजनीति का एक लंबा खूनी इतिहास रहा है। जुल्फिकार अली भुट्टो जैसे पूर्व प्रधानमंत्रियों को पाकिस्तान में फांसी तक की सजा दी जा चुकी है। इसके अलावा पूर्व PM बेनजीर भुट्टो की भी एक रैली में ही आत्मघाती हमले में हत्या कर दी गई थी।

हमलावर का मकसद इमरान की हत्या!
इमरान पर गोली चलाने वाले हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक हमलावर ने गिरफ्तारी के बात कहा कि वह इमरान खान की हत्या करने आया था। उसने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जनता को गुमराह कर रहे हैं जिसकी सजा देने वह आया था। हमलावर ने कहा, मैं केवल इमरान खान को मारने आया था और किसी को नहीं। अजान हो रही थी, उधर टेंट लगाकर शोर कर रहे थे। मैंने अपने दिल से अचानक फैसला किया। जिस दिन से वे लाहौर से चले उसी दिन सोच लिया था कि इसको छोड़ना नहीं है। मेरे साथ कोई नहीं था। उसने बताया कि वह बाइक से आया था और उसे अपने मामा की दुकान पर खड़ी कर दी थी।