WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Bobby Tiwari’s Death: युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष-गांधी आश्रम से जुड़े बॉबी तिवारी की संदिग्ध मौत

1182
WhatsApp Image 2023 10 18 At 15.11.17

Bobby Tiwari’s Death: युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष-गांधी आश्रम से जुड़े बॉबी तिवारी की संदिग्ध मौत

राजेश चौरसिया की रिपोर्ट 

छतरपुर: छतरपुर में गांधी आश्रम से जुड़े एक युवक बॉबी तिवारी की गांधी आश्रम में बने कुएं में डूबने से मौत हो गई। बॉबी की मौत का मामला संदिग्ध बताया जा रहा है। जिसके चलते आज पोस्टमार्टम हिने और रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा की यह मौत है या हत्या।

जानकारी के मुताबिक युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और वर्तमान में सामाजिक कार्यों में शामिल रहने वाले विजयानंद उर्फ बॉबी तिवारी की मंगलवार शाम को संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। उनका शव छतरपुर के गांधी आश्रम में स्थित एक पुराने कुएं में मिला जिसे बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

WhatsApp Image 2023 10 18 at 15.11.17 1

दरअसल सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बजरंगनगर कॉलोनी में रहने वाले 45 वर्षीय विजयानंद तिवारी उर्फ बॉबी तनय बद्रीनाथ तिवारी पिछले लगभग दो वर्षों से गांधी आश्रम में संचालित होने वाली सेवाओं में सहयोगी की भूमिका निभा रहे थे। वे अक्सर दिन के वक्त गांधी आश्रम में ही बिताते थे और वहां के अंदर-बाहर के काम काज सम्हालते थे। मंगलवार दोपहर तक तो वे गांधी आश्रम के भीतर मौजूद एक कुएं के समीप ही थे।

सूत्रों के मुताबिक व्रत रहने के चलते उन्होंने नींबू पानी पिया और कुछ देर बाद स्थानीय लोगों को उनके कुएं में गिरने की आवाज सुनाई दी। गांधी आश्रम में काम करने वाले लोगों ने दौड़कर उन्हें कुएं से बाहर निकाला जहां वे बेसुध पड़े हुए थे। बॉबी तिवारी को तैरना भी आता था इसके बावजूद कुएं में डूबने से उनकी मौत हो गई, यह संदिग्ध है।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जहां आज सुबह उनका पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर को होगा।

बॉबी तिवारी की मृत्यु कैसे हुई इसको लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। यह दुर्घटना है या फिर आत्महत्या इस बारे में पोस्टमार्टम के बाद ही सही जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल मामले में असमंजस बरकरार है।