WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Bogus Trending App: Bhopal में शेयर मार्केट में पैसा लगाने के नाम पर ठगे 62 लाख रुपए

739
Cyber Fraud

Bogus Trending App: Bhopal में शेयर मार्केट में पैसा लगाने के नाम पर ठगे 62 लाख रुपए

भोपाल. राजधानी में बीते कुछ दिनों से साइबर अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है। बार-बार लोगों को समझाइस देने और जागरुक करने के बाद भी लोग थोड़े से फायदे के चक्कर में लाखों रुपए गंवा रहे हैं। हाल ही में मिनाल रेसीडेंसी में रहने वाले एक कारोबारी के साथ शेयर मार्केट में आनलाइन पैसा लगाने के नाम पर करीब 62 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है।

शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर फर्जी ट्रेडिंग एप की पड़ताल शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस कारोबारी के मोबाइल और लैपटॉप सहित ई-मेल से जानकारी जुटा रही है। भोपाल पुलिस की अपील है कि लोग आनलाइन इन्वेस्टमेंट को लेकर पहले जांच-पड़ताल करें, इसके बाद इसमें पैसे लगाएं।

यह है मामला

पुलिस के अनुसार न्यू मिनाल रेसीडेंसी निवासी आशीष तिवारी व्यापारी हैं। उनके बाद बीते 27 सितंबर को वाट्सएप के जरिए शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने की एक इंटरनेट लिंक आई थी। साइबर जालसाजों ने उन्हें लिंक ओपन कर ऐप डाउनलोड करने के लिए बोला। ऐप एडवाइजर ने खुद आशीष से बात भी की। इसके बाद उसने अपने हेड ऑफ डिपार्टमेंट दिनेश पटेल, नितेश झा से बातचीत भी कराई। इसके बाद जालसाजों ने बताए गए अलग-अलग बैंक खातों में करीब 62 लाख रुपए ट्रांसफर कराए। इसके बाद जब आशीष ने उनसे संपर्क किया, तो संपर्क नहीं हुआ। तब उन्हें एहसास हुआ कि वे जालसाजी का शिकार हो गए हैं। ठगी के बाद उन्होंने मय दस्तावेज के क्राइम ब्रांच थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस की पड़ताल जारी है।