WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Bollywood Singer Aashish Maratha : अनुनाद की संगीतमय प्रस्तुति में बालीवुड सिंगर आशीष मराठा के सुरों ने समां बांधा!

830

Bollywood Singer Aashish Maratha : अनुनाद की संगीतमय प्रस्तुति में बालीवुड सिंगर आशीष मराठा के सुरों ने समां बांधा!

Ratlam : शहर में संगीत की प्रतिभाओं को निरन्तर प्रोत्साहित करने वाली संस्था “अनुनाद” द्वारा गुलाब चक्कर पर “जहां जाइएगा, हमें पाइएगा” संगीत सभा का गरिमामय आयोजन किया गया जिसमें बालीवुड सिंगर आशीष मराठा सहित स्थानीय कलाकारों ने गीतों की प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से रतलाम के संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया। श्रोताओं ने अनुनाद संस्था के अध्यक्ष अजीत जैन एवं अनुनाद संस्था की बहुत सराहना की जिनके सार्थक प्रयासों से यह सफल आयोजन सम्भव हुआ।

IMG 20250916 WA0064

प्रारंभ में संस्था संरक्षक सुरेन्द्र शर्मा, अध्यक्ष अजीत जैन, नरेन्द्र सिंह डोडिया एवं राकेश पोरवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया।आयोजन में संगीतमय प्रस्तुति अशोक शर्मा, रिदम मिश्रा, अवनि उपाध्याय, प्रमोद सिसोदिया, आद्या तिवारी, रूबिना खान, शफीक मस्तान, जितेन्द्र चौहान, अल्फिया ख़ान, हेमलता चौहान, नरेश यादव, नरेन्द्र सिंह शेखावत, विपिन जैन, परम सिसोदिया, मनोज जोशी ने बेहतरीन गीतों की प्रस्तुति दी। संगीत पक्ष महेश बैरागी, दिलीप व्यास, रमण हरोड़, तंजीम, मोहम्मद हुसैन, अंशुल, सतीश ने संभाला।

गायक आशीष मराठा का अभिनंदन अनुनाद संस्था के संरक्षक सुरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष अजीत जैन, आशीष दशोत्तर, नरेंद्र सिंह डोडिया, मीनाक्षी मलिक एवं साथियों ने किया। साथ ही शहर की विभिन्न संस्थाओं समग्र शिक्षक संघ के जयराज सिंह देवड़ा, कमल सिंह सोलंकी, करणी सेना अध्यक्ष ऋषिराज सिंह, मराठा समाज के दिनेशराज जाधव एवं प्रभाकर राव तावरे, रोटरी क्लब रतलाम प्राइम के पूर्व अध्यक्ष मनोज उपाध्याय एवं रशेष राठौर, पतंजलि योग समिति के विशाल वर्मा ने भी मराठा का स्वागत किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ रंगकर्मी ओमप्रकाश मिश्र, पत्रकार रमेश सोनी, रत्नेश विजयवर्गीय सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित थे। संचालन साहित्यकार आशीष दशोत्तर ने किया।