WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Boney Kapoor Is In Trouble: BMW कार से 39 लाख के चांदी के बर्तन हुए जब्त, चेन्नई से मुंबई लाये जा रहे थे

चुनाव अधिकारियों ने जब्त किए

1547
Boney Kapoor Is In Trouble

Boney Kapoor Is In Trouble: 39 लाख के चांदी के बर्तन हुए जब्त, चेन्नई से मुंबई लाये जा रहे थे ,चांदी के कटोरे, चम्मच, प्लेट

बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर और जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूर के लिए मुश्किलें बढ़ गई है। आज सुबह उनके नाम से रजिस्टर्ड BMW गाड़ी में चांदी के बर्तन बरामद किये गए जिसकी मार्किट वैल्यू 39 लाख बताई गई है।

चुनाव आयोग ने शनिवार की सुबह हेब्बालु टोल के पास करीब 66 किलो चांदी के बर्तन जब्त किये थे। जांच में पाया गया है कि ये बर्तन 39 लाख के हैं। इन बर्तनों को चेन्नई से मुंबई लाया जा रहा था। दावणगेरे के टोल के पास चेक पोस्ट पर हो रही चेकिंग में दस्तावेज नहीं मिलने पर इन बर्तनों को जब्त कर लिया गया।

जांच में पता चला कि जिस BMW में दो लोग इन बर्तनों को चेन्नई से मुंबई पहुंचा रहे थे वो गाड़ी बोनी कपूर की कंपनी के नाम रजिस्टर्ड है। गाड़ी में बैठे दोनों लोगों ने चांदी की चीज़ों को बोनी कपूर का बताया है। हालांकि, अभी पुष्टि नहीं हुई है कि ये बर्तन बोनी कपूर के हैं तो इनके डाक्यूमेंट्स कहां हैं।

Boney Kapoor: बुरी तरह फंसे जाह्नवी के पिता बोनी कपूर, कर्नाटक में चुनाव अधिकारियों ने जब्त किए 39 लाख के चांदी के बर्तन | Boney Kapoor: Jhanvi's father Boney Kapoor ...

चुनाव आयोग ने जो चांदी के बर्तन जब्त किए हैं उसमें चांदी के कटोरे, चम्मच, पानी पीने के मग। प्लेटें और कुछ जरुरी बर्तन हैं। इस गाड़ी को सुल्तान खान नाम का ड्राईवर चला रहा था। उनके साथ हरी सिंह नाम का एक और शख्स था। फ़िलहाल मामला पुलिस तक पहुंच गया है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो कई शानदार फिल्में प्रोड्यूस करने वाले बोनी कपूर ने इस साल एक्टिंग से भी अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। उन्हें रणबीर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में एक्टर के पिता के किरदार में देखा गया था। हालांकि, ये फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई।