WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Break Down Obstructions : गंगवाल से सरवटे की राह में बाधक निर्माण तोड़े, 3 साल से सड़क नहीं बनी!

660
WhatsApp Image 2025 02 16 At 18.32.05

Break Down Obstructions : गंगवाल से सरवटे की राह में बाधक निर्माण तोड़े, 3 साल से सड़क नहीं बनी!

पंद्रह से ज्यादा बाधक हिस्से हटाए गए, अभी भी करीब 40 निर्माण बाकी!

Indore : दो बस स्टैंडों को जोड़ने वाली सड़क की राह के बाधक निर्माणों को रविवार को तोड़ने की कार्रवाई हुई। सरवटे और गंगवाल बस स्टैंड के बीच सड़क का निर्माण तीन साल पहले शुरू हुआ था। लेकिन, अभी तक बाधक हिस्से ही नहीं हट सके। रविवार को नगर निगम का अमला दो पोकलेन, जेसीबी और 50 से ज्यादा श्रमिक लेकर बाधक हिस्सा हटाने पहुंचा। पंद्रह से ज्यादा बाधक हिस्से हटाए गए। अब मार्ग के जिन हिस्सों में पर्याप्त चौड़ाई है, वहां अब नगर निगम सड़क बनाएगा।

WhatsApp Image 2025 02 16 at 18.32.05 1

बाधक हिस्से तोड़े जाने का रहवासियों ने विरोध भी किया। उनका कहना था कि तीन साल पहले भी बाधक निर्माण बड़ी संख्या में तोड़े गए, लेकिन सड़क नहीं बनाई जा रही, फिर क्यों लोगों के निर्माण क्यों तोड़े जा रहे है। अफसरों ने कहा कि मास्टर प्लान में मार्ग की जो चौड़ाई है। उसके हिसाब से नोटिस दिए गए और उतने ही हिस्से में निर्माण तोड़े जा रहे है। दोनों बस स्टैंडों के बीच मच्छी बाजार, बियाबानी, जूनी इंदौर क्षेत्र में 80 से ज्यादा निर्माण पहले भी तोड़े गए थे।

रविवार को पांच से लेकर आठ फुट तक मकानों के बाधक हिस्से तोड़े गए। चौड़ाई की जद में दो-तीन मंजिला मकान बाधक थे। जिन्हें पोकलेन की मदद से हटाया गया। अभी भी 40 से ज्यादा बाधक निर्माण पूरे मार्ग में है, जिन्हे आने वाले दिनों में हटाया जाएगा। अफसरों का कहना है कि सिंहस्थ मेले के समय दोनों स्टेशनों के बीच की सड़क पर ट्रैफिक रहेगा। इस कारण सड़क की चौड़ा किया जा रहा है।

कैचमेंट एरिया से मकान हटाए

सिरपुर तालाब के कैचमेंट एरिया से भी रविवार को सात मकान तोड़े गए। यह हिस्सा ग्रीन बेल्ट में है। वहां अवैध निर्माण भी हो रहे है। कुछ निर्माणाधीन मकानों को भी नगर निगम के अमले ने तोड़ा।