WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Breaking News:गाजीपुर के ढाबे पर बदहवास मिली सोनम रघुवंशी!

इंदौर पुलिस को घर से की गई कॉल के बाद सुराग मिला!

943

Breaking News:गाजीपुर के ढाबे पर बदहवास मिली सोनम रघुवंशी!

Gazipur (UP) : सत्रह दिन से गायब इंदौर की सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गाजीपुर से पकड़ा। सोनम रघुवंशी गाजीपुर में एक ढाबे पर पुलिस को मिली। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सोनम अपने पति के साथ मेघालय के शिलांग में हनीमून मनाने गई थी, जहां उसके पति की हत्या कर दी गई थी। तभी से सोनम भी लापता हो गई थी। अब राजा रघुवंशी की हत्या को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

आज सुबह गाजीपुर पुलिस ने सोनम को होल्ड किया। इंदौर पुलिस को महिला के घर से की गई कॉल की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गाजीपुर पुलिस से संपर्क किया। फिलहाल इंदौर पुलिस भी गाजीपुर पहुंच रही है। 23 मई को कपल के लापता होने के बाद 2 जून को राजा का शव एक खाई से बरामद हुआ, लेकिन सोनम का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।