WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Breeding Centre of Snakes: नाग पंचमी पर वन विहार की सौगात, बनेगा दुर्लभ सांपों का ब्रीडिंग सेंटर

871

Breeding Centre of Snakes: नाग पंचमी पर वन विहार की सौगात, बनेगा दुर्लभ सांपों का ब्रीडिंग सेंटर

भोपाल। नागपंचमी के मौके पर वन विहार एक अनोखी सौगात देने की तैयारी में है। दुर्लभ प्रजाति के सांपों का संरक्षण करने और इनकी संख्या में बढ़ोत्तरी के लिए भोपाल के वन विहार में ब्रीडिंग सेंटर बनेगा। अभी यहां एक ट्रांजिट सेंटर है। जहां अलग-अलग प्रजाति के करीब 50 सांप हैं। इनमें दुर्लभ सेंडबोआ और रसेल वायपर भी शामिल हैं।

हर साल निकलते हैं ढाई हजार सांप

विदेशी बाजार में इनकी कीमत करोड़ों होने के कारण ये तस्करों के निशाने पर हैं। सर्प विशेषज्ञों की मानें तो हर साल शहर में करीब ढाई हजार सांप निकलते हैं। नगर निगम से रजिस्टर्ड कर्मचारी इन्हें पकड़ कर वन विहार में छोड़ देते हैं। यहां के ट्रांजिट सेंटर में घायल सांपों को रखा जाता है। कई बार यहां ब्रीडिंग भी हो चुकी है।

छह टीमें करेंगी शहर में निगरानी

नाग को पकड़ने या अवैध रूप से इन्हें बंद करने के मामले में वन विभाग कार्रवाई करेगा। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इसके लिए शहर में छह टीमें बनाई गई हैं। कहीं से भी अगर सूचना मिलती है तो ये मौके पर पहुंचेगी। सांप का रेस्क्यू कर वन विहार में छोड़ा जाएगा। इन दिनों हर रोज औसतन आठ से दिन मामले सांप पकडऩे के आते हैं। बीते दो महीनों में सांपों के साथ सपोले यानि सांप के बच्चे भी मिल रहे हैं। इस समय नगर निगम के चार कर्मचारियों सहित 20 लोग सांप पकड़ने का काम करते हैं।