WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Bride Ran Away : शादी के 17 दिन बाद भागी दुल्हन ने पति को बॉयफ्रेंड के साथ शादी के फोटो भेजे!

25 हजार नकद और 4 लाख के जेवरात लेकर भी साथ ले गई भागने वाली दुल्हन!

991

Bride Ran Away : शादी के 17 दिन बाद भागी दुल्हन ने पति को बॉयफ्रेंड के साथ शादी के फोटो भेजे!

Gwalior : शादी के 17 दिन बाद नई दुल्हन ससुराल से फरार हो जाए तो इसमें बेचारे पति का क्या दोष! शुरू में पति ने इसे हादसा समझा और पत्नी को खूब ढूंढा। लेकिन, उसका कहीं पता नहीं चला। अचानक एक दिन पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ अपनी शादी की तस्वीरें पति को भेज दीं। इन तस्वीरों को देखने के बाद से तो पति अपने आप को ठगा सा महसूस करके पुलिस थाने के चक्कर काट रहा है।

ग्वालियर के संतोष नाम का यह युवक पुलिस थाने के चक्कर काट रहा है। वजह है उसकी पत्नी है जो शादी के 17 दिन बाद ही उसे छोड़कर भाग गई। संतोष का कहना है कि पत्नी घर से 4 लाख रूपए के जेवरात और 25 हजार रूपए नकद लेकर भागी है। संतोष के मुताबिक जब एक दिन वो घर लौटा तो पत्नी घर पर नहीं थी। पूछताछ की तो पता चला कि वो मायके गई है। फोन करने पर पत्नी ने कहा कि दो-तीन दिनों में वापस आ जाएगी। लेकिन, कई दिन बाद भी पत्नी वापस नहीं आई।

बॉयफ्रेंड के साथ शादी की तस्वीरें भेजीं

संतोष पत्नी का इंतजार कर रहा था, इसी बीच एक दिन पत्नी ने उसे फेसबुक मैसेंजर पर बॉयफ्रेंड के साथ शादी की तस्वीरें भेज दीं। तस्वीरें देखते ही संतोष भागता हुआ नितिन नाम के उस शख्स के पास पहुंचा जिसने उसकी शादी करवाई थी। तब नितिन ने उसे यह कहकर रवाना कर दिया कि उसका काम शादी करवाना है। अगर पत्नी छोड़कर भाग गई है तो वो इसमें वह क्या कर सकता है?

इसके बाद संतोष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई लेकिन उसका आरोप है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। फरियादी संतोष को ये भी पता चला है कि उससे शादी करने से तीन महीने पहले ही पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ आर्य मंदिर में शादी कर चुकी थी। अब संतोष को समझ नहीं आ रहा कि वो क्या करे!