WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Bridge Business Chambers Industry Federation : राजा बुंदेला ब्रिज बिजनेस चैंबर्स इंडस्ट्री फेडरेशन के संरक्षक बनाए गए!

1408

Bridge Business Chambers Industry Federation : राजा बुंदेला ब्रिज बिजनेस चैंबर्स इंडस्ट्री फेडरेशन के संरक्षक बनाए गए!

Bhopal : ब्रिज बिजनेस चैंबर्स इंडस्ट्री फेडरेशन ने अपने बढ़ते कदमों में एक कदम और जोड़ा है। अब ब्रिज के प्रथम संरक्षक जाने माने फ़िल्म एक्टर, डायरेक्टर और समाजसेवी राजा बुंदेला होंगे। यह जानकारी ब्रिज बिजनेस चैंबर्स इंडस्ट्री फेडरेशन के संस्थापक निदेशक पी टेकवानी ने दी। उन्होंने बताया कि ब्रिज बिज़नेस चैम्बर के लिए राजा बुंदेला का संरक्षक बनना संस्था के लिए गर्व की बात है। ब्रिज बिजनेस चैंबर्स इंडस्ट्री फेडरेशन के सभी बोर्ड सदस्यों, चैप्टर, काउंसिल और अधिकारियों, कार्यकारी बोर्ड ने राजा बुंदेला को संरक्षक बनाए जाने के फैसले का समर्थन किया है। एक गैर-लाभकारी संगठन है जिसका दृष्टिकोण और मिशन है, भारत को वैश्विक स्तर पर अफ्रीका से जोड़ना है।
राजा बुंदेला प्रसिद्ध फिल्म और थिएटर के अभिनेता, निर्देशक और टीवी प्रोड्यूसर और नेशनल फेडरेशन ऑफ न्यू स्टेट्स (एनएफएनएस) के महासचिव हैं। वे उत्तरप्रदेश बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष होने के साथ ही फिल्म विकास बोर्ड के सदस्य और बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा (स्थापना 1988) के अध्यक्ष भी हैं। यह संगठन बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने की मांग के लिए कृतसंकल्पित है।
राजा बुंदेला को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए कई पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं। इनमें फ़िल्म ‘प्रथा’ के लिए क्रिटिक्स अवॉर्ड, बेस्ट एक्टर यूपी फिल्म्स, नेशनल फेडरेशन ऑफ यूथ अवॉर्ड उल्लेखनीय हैं। बुंदेलखंड एकेडमी ऑफ सिनेमा, कल्चर एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स (BACCPA ) के संस्थापक, स्वशासन (स्वराज) के अधिकार की मांग करने वाले बुंदेलखंड के 50 मिलियन लोगों के नेता के रूप में राजा बुंदेला की पहचान है।