WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

3 साल से अटका बीयू प्रोफेसरों को सातवें वेतनमान का एरियर, सरकार के आदेश के बाद भी नहीं किया गया भुगतान

247

3 साल से अटका बीयू प्रोफेसरों को सातवें वेतनमान का एरियर, सरकार के आदेश के बाद भी नहीं किया गया भुगतान

भोपाल: प्रदेश के कालेजों और अन्य विश्वविद्यालयों में कार्यरत प्रोफेसरों को सातवें वेतनमान की एरियर की दूसरी किश्त की राशि का आवंटन हुए तीन साल हो गए हैं, लेकिन बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के करीब तीन दर्जन प्रोफेसर अपनी किश्त का इंतजार कर रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बीयू प्रोफेसरों को शासन एरियर की राशि का आवंटन नहीं कर पाया है। जबकि केंद्र सरकार आठवां वेतनमान लागू करने की तैयारी में लगा हुआ है।

बीयू प्रोफेसर लंबे समय से एरियर की किश्त की मांग कर रहे हैं। बीयू में कार्यरत हरेक प्रोफेसर को दूसरी किश्त के तौर पर साढे चार से पांच लाख, एसोसिएट प्रोफेर को साढे तीन से चार और असिस्टेंट प्रोफेसर को ढाई से तीन लाख रुपये मिलेंगे। उच्च शिक्षा विभाग मार्च 2023 में कालेजों में कार्यरत प्रोफेसरों को किश्त की राशि आवंटित कर चुका है। इसी दौरान बीयू के आडिट विभाग में फाइल पहुंच चुकी थी, जो लंबित बनी हुई थी।

इस संबंध में प्रोफेसर ने कुलसचिव समर सिंह को अपनी समस्या बताई, तो उन्होंने फाइल की तलाश कराकर कार्रवाई शुरु कर दी है। इससे जल्द ही प्रोफेसरों के खाते में सातवें वेतनमान की राशि पहुंचने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

*सेवानिवृत्तों को मिली चुकी राशि*

बीयू से सेवानिवृत्त हो चुके प्रोफेसरों को वेतनमान की दूसरी किश्त का भुगतान कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी प्रोफेसर हैं, जिन्हें अभी तक सातवें वेतनमान का लाभ नहीं मिल सका है। उनकी समय अवधि शेष है।