WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

BU ने बदला इलेक्ट्रॉनिक्स कोर्स, आईओटी और एआई के साथ नया कोर्स

81

BU ने बदला इलेक्ट्रॉनिक्स कोर्स, आईओटी और एआई के साथ नया कोर्स

भोपाल : बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में संचालित एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स पाठ्यक्रम में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बड़ा बदलाव किया गया है। अब यह कोर्स एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक्स, आईओटी और एआई) के रूप में संचालित होगा। विश्वविद्यालय के अनुसार, तेजी से विकसित हो रहे इंटरनेट आफ थिक्स (आईओटी) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) क्षेत्रों की बढ़ती औद्योगिक मांग को देखते हुए पाठ्यक्रम को आधुनिक तकनीकों से जोड़ा गया है।