WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Budget Proposal : विधानसभा के मानसून सत्र में अनुपूरक बजट लाने की तैयारी, वित्त विभाग ने 13 जून तक बजट प्रस्ताव मांगे!

559
WhatsApp Image 2025 06 12 At 10.59.16

Budget Proposal : विधानसभा के मानसून सत्र में अनुपूरक बजट लाने की तैयारी, वित्त विभाग ने 13 जून तक बजट प्रस्ताव मांगे!

नए मद के प्रस्ताव मंजूर नहीं होंगे, जिसमें राज्य के वित्तीय संसाधनों से अलग मांग की जा रही!

Bhopal : जुलाई में होने वाले मानसून सत्र की तैयारियां वित्त विभाग ने शुरू कर दी। वित्त विभाग की ओर से इस सत्र में पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। इसके लिए सभी विभागों से अनुपूरक बजट संबंधी प्रस्ताव मांगे गए हैं। प्रस्तावों का परीक्षण करने के बाद वित्त मंत्री की अनुमति से इसे कैबिनेट में पेश किया जाएगा और फिर विधानसभा में लाया जाएगा।

वित्त विभाग ने वर्ष 2025-26 के पहले अनुपूरक बजट की तैयारियों के मद्देनजर सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि 13 जून तक वे अपने विभाग से संबंधित अनुपूरक बजट के प्रस्ताव वित्त विभाग को भेज दें। जीरो बेस बजट प्रणाली के आधार पर समीक्षा के बाद पूर्व में लंबित बिलों का भी बजट में प्रावधान किया जा चुका है।

इस आधार पर मांगे बजट प्रस्ताव

वित्त विभाग ने अपने निर्देश में कहा है कि जिन विभागों के लिए राज्य की आकस्मिक निधि से एडवांस जारी किया गया हो। जिन विभागों के लिए वित्त विभाग द्वारा परमिशन दी गई है। जिन विभागों के लिए भारत सरकार या अन्य एजेंसी से वित्तीय सहायता या केंद्रांश मंजूर किया गया हो तथा जो तय मद से अलग न किया जा सकता हो और जिसके लिए अतिरिक्त संसाधन की व्यवस्था प्रशासकीय विभाग की अन्य योजनाओं में उपलब्ध राशि में कटौती कर बचत के रूप में नहीं दी जा सकती है।

जिन विभागों द्वारा भारत सरकार के निर्देशों के आधार पर अलग से बजट लाइन खोलने की जरूरत है। भारत सरकार द्वारा स्वीकृति पाने वाले कार्यों के अतिरिक्त अगर किसी विभाग के लिए बजट की जरूरत है। वित्त विभाग ने साफ किया है कि ऐसे नए मद के प्रस्ताव मंजूर नहीं किए जाएंगे जिसमें राज्य के वित्तीय संसाधनों से अलग डिमांड की जा रही है। साथ ही वाहन खरीदी के लिए भी अनुपूरक बजट में प्रस्ताव शामिल नहीं होंगे।

खर्च राशि और बजट का ब्योरा भी देना होगा

अनुपूरक बजट के लिए राशि मांगने वाले को प्रस्ताव के साथ वित्त वर्ष 2024-25 का कुल बजट बताना होगा और कितनी राशि खर्च की गई, यह जानकारी भी देना होगी। वर्ष 2025-26 में अब तक कुल कितना बजट विभाग को मिला है और कितना उपयोग किया गया है। कितनी और राशि की जरूरत है। इस तरह की जानकारी फार्मेट में मांगी गई है।