WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Bulldozer Action : गालीबाज नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई, अवैध कब्जे पर बुलडोजर

1542

Noida : गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी (Grand Omaxe Society) में श्रीकांत त्यागी के अवैध कब्जे पर बुलडोज़र (Bulldozer) चला दिया गया। नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) की टीम बुलडोजर के साथ ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी पहुंची।

श्रीकांत त्यागी पर महिला के साथ गाली-गलौज करने का आरोप है। पीड़ित महिला की जान को खतरा देखते हुए नोएडा पुलिस ने उनको सुरक्षा दे दी है. दो कॉन्स्टेबल उनकी सुरक्षा में तैनात कर दिए गए हैं। ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में अवैध कब्जे को लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। पुलिस को आरोपी श्रीकांत त्यागी को पकड़ने में कामयाबी नहीं मिली, वो अब तक फरार है।

7 लोगों को गिरफ्तार किया
रविवार रात नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में फिर से हंगामा हुआ था। करीब आधा दर्जन लोगों ने रविवार रात करीब पौने 8 बजे बिना इजाजत सोसायटी में घुसने की कोशिश की। इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

थाना प्रभारी के खिलाफ एक्शन
श्रीकांत त्यागी के मामले एक्शन लेते हुए फेज-2 के थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय को भी सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने इस मामले में लापरवाही दिखाई। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

सोसाइटी में जबरन क्यों घुसे लोग?
गौरतलब है कि जिन लोगों को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है कि उनका कहना है कि वो भी त्यागी समाज से हैं। वे लोग श्रीकांत त्यागी के बच्चों से मिलने ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी गए थे! उन्होंने श्रीकांत त्यागी के बच्चों का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर देखा था।