WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Bulldozer on Stilts : इवेंट कंपनी वाले की हत्या के आरोपियों की संपत्ति ध्वस्त! 

गैंगस्टर सलमान लाला के भाइयों के तीन पक्के मकान तोड़े! 

1597

Bulldozer on Stilts : इवेंट कंपनी वाले की हत्या के आरोपियों की संपत्ति ध्वस्त! 

Indore : इंवेट कंपनी के संचालक तुषार संगर की हत्या में शामिल गैंगस्टर सलमान लाला और उसके भाइयों गोलू और आदिल का अवैध साम्राज्य प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की टीम ने ध्वस्त कर दिया। संगर हत्याकांड में गैंगस्टर सलमान लाला के भाई गोलू और आदिल का भी हाथ था।

नगर निगम की रिमूवल टीम सोमवार सुबह 11 बजे एमआईजी थाना क्षेत्र की छोटी खजरानी स्थित नया बसेरा कॉलोनी पहुंची। इस कॉलोनी में सलमान, जावेद और गिरधारी के तीन पक्के अवैध निर्माणों को तोड़ा गया। पुलिस ने पहले ही मकानों में रहने वाले लोगों का सामान खाली करवा लिया था। ऐसे में निगम की रिमूवल टीम ने एक पोकलेन और एक जेसीबी के माध्यम से अवैध मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की। तीन पक्के निर्माणों के अलावा नाले किनारे बनी दो झोपड़ियो को भी निगम ने हटाया।

तीन पक्के निर्माण में दो मकान दो मंजिला थे। कार्रवाई के दौरान निगम उपायुक्त लता अग्रवाल, भवन अधिकारी अनूप गोयल और भवन निरीक्षक अतुल सिंह के अलावा काफी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था। शनिवार को खुद निगम आयुक्त प्रतिभा पाल अमला लेकर छोटी खजरानी पहुंची और उस संपत्ति को चिन्हित किया जहां तोड़फोड़ करनी है। इसके बाद सोमवार सुबह इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

गौरतलब है कि संगर हत्याकांड में गैंगस्टर सलमान लाला के भाई गोलू और आदिल का भी हाथ था। नगर निगम की रिमूवल टीम सोमवार सुबह 11 बजे एमआइजी थाना क्षेत्र की छोटी खजरानी स्थित नया बसेरा कालोनी पहुंची। इस कॉलोनी में सलमान, जावेद और गिरधारी के तीन पक्के अवैध निर्माणों को तोड़ा गया। पुलिस ने पहले ही मकानों में रहने वाले लोगों का सामान खाली करवा लिया था। ऐसे में निगम की रिमूवल टीम ने एक पोकलेन और एक जेसीबी के माध्यम से अवैध मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की।

IMG 20221226 WA0043

द एड्रेस टाउनशिप में रहने वाले 36 साल के तुषार राहुल संगर की छोटी खजरानी निवासी गुंडे गोलू उर्फ लईक, छोटा आदिल और लोकेश ने नया बसेरा में चाकू मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी गोलू और आदिल जेल में बंद सलमान लाला के भाई हैं और दोनों पर तीन दर्जन अपराध पंजीबद्ध हैं। गोलू क्राइम ब्रांच के सामने पेश हो गया। पुलिस ने गैंस्टर के भाई सिद्धू को भी आरोपी बनाया है।